7000mAh बैटरी और रिवर्स चार्जिंग तकनीक के साथ Redmi Note 15R 5G फोन हुआ होम मार्केट में लॉन्च

Join Us icon

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने बीते दिनों अपनी होम मार्केट चीन में ‘रेडमी नोट 15’ सीरीज को पेश किया था। इसमें तीन 5जी स्मार्टफोन Redmi Note 15, Note 15 Pro और Note 15 Pro+ लॉन्च किए गए थे। वहीं अब इसी सीरीज में चौथा स्मार्टफोन मॉडल Redmi Note 15R भी जोड़ दिया गया है। कंपनी की ओर से रेडमी नोट 15आर चीन में लॉन्च किया गया है जो बड़ी बैटरी के साथ ही रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है। इस नए रेडमी 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 15R की सबसे बड़ी खासियत इस मोबाइल में दी गई बड़ी बैटरी है। यह स्मार्टफोन 7,000mAh battery पर लॉन्च किया गया है। यह सिलिकॉन-कॉर्बन बैटरी है जो 5 साल की ड्यूरेबिलिटी के साथ आती है। गौरतलब है कि Redmi Note 15 स्मार्टफोन 5,800mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था जो नए ‘आर’ मॉडल की तुलना में काफी कम है।

रेडमी नोट 15आर की तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह नोट 15 5जी फोन में मौजूद 45W फास्ट चार्जिंग से कुछ कम है जो मोबाइल को फुल 100 प्रतिशत चार्ज करने में शायद एक घंटे से अधिक का समय ले लेगी। वहीं साथ ही Redmi Note 15R 18W रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है जिसके चलते इस फोन से अन्य डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

यह नया रेडमी 5जी फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 850nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यहां रिफ्रेश रेट तो सही है लेकिन ब्राइटनेस थोड़ी अधिक होती जो ज्यादा बेहतर रखता। तेज धूप में आउटडोर में विजुअल्स देखने में समस्या आ सकती है।

Redmi Note 15R क्वालकॉम के 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बने Snapdragon 6s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। Redmi Note 15 भी इसी चिपसेट पर काम करता है। ये दोनों ही रेडमी स्मार्टफोन LPDDR4X RAM और UFS 2.2 storage तकनीक सपोर्ट करते हैं।

फोटोग्राफी के लिए इस 5जी फोन में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, NFC और infrared सेंसर मिलता है। वहीं मोबाइल को पानी से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।

रेडमी नोट 15आर चीन में कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB storage दी गई है जिसकी कीमत 1,499 युआन यानी 18,000 रुपये के करीब है। 12GB RAM की बात करें तो इसके 256GB मेमोरी वेरिएंट को 1899 युआन और 12GB + 512GB को 2199 युआन में लाया गया है। यह कीमत क्रमश: 22,950 रुपये और 26,950 रुपये के करीब है।

रेडमी नोट 15आर इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा या नहीं, यह अभी कंफर्म नहीं हो पाया है। लेकिन अगर कंपनी इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करती है तो यह मिड बजट सेगमेंट में बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदने वाले ग्राहक इसे चुन सकते हैं। वहीं मोबाइल में मौजूद रिवर्स चार्जिंग तकनीक और अधिक यूज़फुल बनाती है। इससे ईयरबड्स या स्मार्टवॉच भी चार्ज की जा सकेगी।

इंडियन मार्केट में अभी 20 हजार रुपये तक के बजट में realme P4 और OPPO K13 5G फोन 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं जिन्हें खरीदा जा सकता है। ओपो मोबाइल में 1200निट्स और रियलमी फोन में 1600निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है जो Redmi Note 15R से अधिक है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here