लॉन्च से पहले ही सामने आए Xiaomi 16 स्मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशंस, जल्द होगी एंट्री

Join Us icon

Xiaomi की अगली फ्लैगशिप नंबर सीरीज 16 को लेकर लगातार नए लीक्स सामने आ रहे हैं। इसमें Xiaomi 16 और Xiaomi 16 Pro जैसे दो मॉडल अगले महीने लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि अभी ब्रांड ने ऐलान नहीं किया है इससे पहले लेटेस्ट लीक में बेस मॉडल Xiaomi 16 5G स्मार्टफोन के लगभग पूरे स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। जो टिपस्टर योगेश बरार ने शेयर किए हैं। नए लीक के अनुसार आगामी डिवाइस अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के मुताबिक आगामी Xiaomi 16 में 6.3-इंच का 1.5K LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए मोबाइल में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite 2 या Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जो इसे तगड़े परफॉरमेंस वाला डिवाइस बना सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi 16 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात सामने आई है। जिसमें 50MP Omnivision प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP JN5 टेलीफोटो लेंस शामिल किया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो तो यह आगामी स्मार्टफोन HyperOS 3 पर आधारित रखा जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Ultrasonic Fingerprint सेंसर मिल सकता है। साथ ही फोन को IP68 और IP69 रेटिंग दी जा सकती है। जिससे यह धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रह सकता है।

बैटरी और चार्जिंग आगामी Xiaomi 16 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत मानी जा सकती है। क्योंकि फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। यानी बैटरी बैकअप और चार्जिंग स्पीड दोनों ही फ्लैगशिप लेवल अनुभव प्रदान कर सकती हैं।

Xiaomi 16 सीरीज के लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Samsung Galaxy S25, Vivo X200 और iQOO 13 सीरीज जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। हालांकि इसकी 7000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग और दमदार चिपसेट इसे आगे रख सकता है। यह फोंस उन यूजर्स के लिए बढ़िया हो सकता है जो बड़ी बैटरी, हाई-एंड कैमरा, परफॉरमेंस और लेटेस्ट चिपसेट चाहते हैं।

यदि लीक हुए ये स्पेसिफिकेशंस सही साबित होते हैं तो Xiaomi 16 में पहले से कई अपग्रेड मिलेंगे। हालांकि हमे असल जानकारी को लेकर थोड़ा इंतजार करना होगा। वहीं, अगर आप आने वाले महीनों में नया डिवाइस लेने की इच्छा रखते हैं तो इस फ्लैगशिप लाइनअप का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको नया अपडेट आते ही और जानकारी देंगे। हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here