Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ दिखा Redmi K90, जानें क्या रहा गीकबेंच स्कोर

Join Us icon

Xiaomi की सब ब्रांड Redmi जल्द ही अपनी K90 सीरीज लेकर आ सकती है। इसमें Redmi K90 और Redmi K90 Pro जैसे दो स्मार्टफोंस आने की उम्मीद है। इन्हें लेकर पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं, अब बेस मॉडल रेडमी के90 बेंचमार्किंग प्लेटफार्म गीकबेंच पर देखा गया है। जिसमें प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। खास बात यह है कि नया डिवाइस अब तक के सबसे तेज चिपसेट के साथस स्पॉट हुआ है। यानी यह पूर्व मॉडल से ज्यादा पावरफुल खूबियां प्रदान कर सकता है। आइए, आगे आपको लिस्टिंग और अब तक सामने आई जानकारी विस्तार देते हैं।

गीकबेंच पर Redmi K90 को 2510DRK44C मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो इस आगामी स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3080 और मल्टी-कोर टेस्ट में 9382 अंक हासिल किए हैं। लिस्टिंग के अनुसार यह परफॉरमेंस के लिए क्वालकॉम के नए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आ सकता है।

स्पीड के मामले में करीब 16GB रैम के साथ स्पॉट हुआ है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो डिवाइस Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ रन कर सकता है। बता दें कि पिछले साल का Redmi K80 फोन Snapdragon 8 Gen 3 के साथ आया था। जबकि Snapdragon 8 Elite चिपसेट Redmi K80 Pro में मौजूद था। वहीं, इस बार बेस वैरियंट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिलने की बात सामने आई है। जो बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है। हालांकि इसके लिए ब्रांड के ऐलान का इंतजार करना होगा।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अब तक आई जानकारी के अनुसार आगामी Redmi K90 में 6.59 इंच का फ्लैट RGB OLED LTPS पैनल दिया जा सकता है। इस पर 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता हुई। फोन में 7,100mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस बड़ी बटेरी को चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। सुरक्षा के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, प्रीमियम मेटल फ्रेम और X-एक्सिस लीनियर मोटर जैसे फीचर्स मिलने की बात सामने आई है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो शाओमी ने Redmi K80 सीरीज को नवंबर 2024 में पेश किया था। इसी पैटर्न के हिसाब से अगर आगे भी ब्रांड फोन लेकर आता है तो Redmi K90 लाइनअप भी इसी साल नवंबर में पेश हो सकता है।

Redmi K90 उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो दमदार परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन कम कीमत में लेना पसंद करते हैं। यह गेमिंग, मल्टीटास्किंग और बड़ी बैटरी की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है।

लॉन्च के बाद Redmi K90 का मुकाबला संभावित रूप से आगामी iQOO 15, OnePlus 15 और हाल ही में पेश हुए Xiaomi 17 जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। हालांकि K90 की कीमत इन सभी से कम रखी जा सकती है। इसलिए यह ग्राहकों को प्राइस के चलते लुभा सकता है।

यदि आप आने वाले महीनों में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने का मन बना रहे हैं तो Redmi K90 का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको फोन से जुड़ा अपडेट लगातार देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here