
OnePlus आने वाले हफ्तों में चीन में नए स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद है कंपनी इस महीने के अंत तक OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को लॉन्च कर सकती है। वहीं, अब नई रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि ब्रांड नई OnePlus Turbo सीरीज लेकर आ सकता है। इसमें टर्बो मॉडल के बारे में जानकारी टिपस्टर Digital Chat Station ने शेयर की है। दरअसल लीक में तीन फोंस की बैटरी कैपेसिटी के बारे में बताया गया है। जिसमें एक मॉडल टर्बो लाइनअप का होने की संभावना है। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
लीक के अनुसार OnePlus 15 में 7,300mAh की बैटरी दी जा सकती है। जबकि Ace 6 में इससे बड़ी 7,800mAh की बैटरी मिलने की बात सामने आई है। वहीं, तीसरा फोन 7,650mAh की डुअल-सेल बैटरी वाला बताया गया है। माना जा रहा है कि यही आगामी OnePlus Turbo हो सकता है। इस फोन को कंपनी इस साल के आखिर तक चीन के मार्केट में लॉन्च कर सकती है।
बता दें कि क्वालकॉम ने हाल ही में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पेश किए हैं। यह Xiaomi 17 सीरीज में मिल चुका है और आगामी Honor Magic 8, iQOO 15, Realme GT 8 Pro और OnePlus 15 जैसे फ्लैगशिप डिवाइस में दिया जा सकता है। इस प्रोसेसर से अलग ब्रांड Snapdragon 8 Gen 5 भी ला सकता है।
जानकारी के अनुसार OnePlus का नया Turbo स्मार्टफोन पहला ऐसा डिवाइस हो सकता है जो Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ एंट्री ले सकता है। यह चिपसेट 3.8GHz प्राइम कोर, 3.32GHz परफॉरमेंस कोर, नया Adreno GPU, Hexagon NPU और AI-सपोर्ट ISP कैमरा सपोर्ट के साथ आ सकता है। हालांकि अभी इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा।
वनप्लस का यह नया Turbo लाइनअप तगड़े परफॉरमेंस के साथ उन गाहको को पसंद आ सकता है जो गेमिंग या मल्टीटास्किंग का उपयोग ज्यादा करते हैं। लीक में सामने आई 7,650mAh की बैटरी इसे लंबे गेमिंग और मीडिया उपयोग के लिए बेहतरीन विकल्प बना सकती है।
यदि आप ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने का मन बना रहे हैं जो बड़ी बैटरी और परफॉरमेंस दमदार दे सके तो आने वाले OnePlus Turbo के लिए रुक सकते हैं। हालांकि अभी ये शुरुआती जानकारी है, इसलिए आगे देखना होगा की यह लीक डिटेल्स कितनी सटीक साबित होती हैं। हम आगे भी आपको इससे जुड़ा अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें। (सोर्स)