
शाओमी ने हाल ही में कंफर्म किया था कि वह नई रेडमी के90 सीरीज लेकर आ रही है। इस सीरीज में Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max शामिल होंगे। वहीं आज कंपनी ने फोन लॉन्च डेट पर से भी पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि रेडमी के90 प्रो और के90 प्रो मैक्स 23 अक्टूबर को लॉन्च होंगे। कंपनी इन्हें सबसे पहले अपनी होम मार्केट चीन में पेश करेगी। मजे की बात यह है कि रेडमी के90 प्रो मैक्स के बैक कैमरा सेटअप में Bose के स्पीकर लगाए गए हैं।
शाओमी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि Redmi K90 series 23 अक्टूबर को चाइना में लॉन्च होगी। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर सीरीज का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है। लॉन्च ईवेंट स्थानिय समय अनुसार 23 अक्टूबर की शाम 7 बजे आयोजित होगा। यह टाइम भारत में शाम 4 बजकर 30 मिनट का होगा। कंपनी वेबसाइट और रेडमी के वेईबो पेज पर कंपनी फोन लॉन्च को लाइव स्ट्रीम करेगी जिसे इंडिया में भी देखा जा सकेगा।
रेडमी के90 प्रो मैक्स बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। सामने आई रिपोर्ट्स के लीक्स के अनुसार इसे 7,500mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा जिसके साथ 50W वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। इसी तरह रेडमी के90 5जी फोन 7000mAh बैटरी के साथ चीन में लॉन्च हो सकता है। इसकी चार्जिंग पावर प्रो मैक्स मॉडल जैसी हो सकती है।
परफॉर्मेंस के Redmi K90 Pro Max 5G फोन को क्वालकॉम के फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर Oryon CPU है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं फास्ट इंटरनेट और बेहतर 5जी कनेक्टिविटी के लिए इसमें Snapdragon X85 5G Modem RF System भी लगाया गया है।
रेडमी के90 प्रो मैक्स 5जी फोन बीते दिनों बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ था। यहां फोन को 16GB RAM से लैस दिखाया गया था। यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है। वहीं बेस वेरिएंट को 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो बेस वेरिएंट में 256GB और टॉप वेरिएंट में 1TB मेमोरी मिल सकती है। उम्मीद है कि सीरीज के वनिला मॉडल Redmi K90 में भी यही मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी के90 प्रो मैक्स में 50 मेगापिक्सल LYT950 OIS सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर देखने को मिल सकता है। Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 23 अक्टूबर का इंतजार किया जा रहा है। चर्चा है कि ये फोन इंडिया में POCO ब्रांड के तहत आएंगे।