
Huawei ने चीन में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Nova Flip S लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Nova Flip के बाद आया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत किफायती प्राइस हो सकता है। जो पूर्व मॉडल से कम है। यह उन ग्राहकों को लुभा सकता है जो कम दाम में शानदार फीचर्स के साथ फ्लिप फोन देख रहे हैं। आइए, आगे कीमत और खूबियां विस्तार से जानते हैं।
डिजाइन के मामले में Nova Flip S अपने पिछले मॉडल जैसा ही लग रहा है। यह 6.9mm पतला और 195 ग्राम वजन वाला है। कंपनी ने इसके लिए दो नए कलर ऑप्शंस Sky Blue और Feather Sand Black पेश किए हैं। जो पहले से मौजूद New Green, Zero White, Sakura Pink और Star Black वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध होंगे। फोन में आउटर स्क्रीन 2.14-इंच स्क्वेयर (480×480 रिजॉल्यूशन ) के साथ आती है। जिसमें क्यूट पेट थीम्स, DIY वॉलपेपर और इंटरएक्टिव कॉल डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं।
ग्राहक आउटर स्क्रीन पर वेदर, कैलेंडर, पेमेंट QR कोड और अन्य ऐप्स को पिन कर सकते हैं। फोन का Live Window फीचर फ्लाइट्स, फूड डिलीवरी या नोटिफिकेशन जैसी रियल-टाइम जानकारी भी शो कर सकता है। डिवाइस में अंदर की ओर फोन में 6.9-इंच LTPO OLED डिस्प्ले है। इस पर 1136×2698 रिजॉल्यूशन और 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिल जाता है। इसमें वॉटर-ड्रॉप हिंज सिस्टम है, जिससे फोल्ड के निशान बहुत कम दिखते हैं। इसे Swiss SGS द्वारा 1.2 मिलियन फोल्ड्स के लिए सर्टिफाइड किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Huawei Nova Flip S में 50MP का मेन कैमरा (f/1.9) और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस (f/2.2) दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और AIS स्टेबलाइजेशन सपोर्ट से लैस है।
Huawei ने अभी चिपसेट की जानकारी शेयर नहीं की है। बैटरी के मामले में Huawei Nova Flip S में 4,400mAh बैटरी दी गई है। जो 66W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट से लैस है। साथ ही इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और वॉटर-रेसिस्टेंट बॉडी भी है। इसके अलावा फोन HarmonyOS 5.1 पर रन करता है, जो Huawei का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है।
Huawei Nova Flip S को चीन में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है इसके 256GB मॉडल की कीमत 3,488 युआन (लगभग 43,000 रुपये) रखी गई है। जबकि 512GB मॉडल की कीमत 3,788 युआन (लगभग 46,700 रुपये) है।
Huawei Nova Flip S उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो फोल्डेबल फोन का अनुभव लेना चाहते हैं लेकिन कम बजट में डिवाइस देख रहे हैं। इसका डिजाइन, कैमरा और परफॉरमेंस इसे बढ़िया विकल्प बना सकता है। यह फोन Samsung Galaxy Z Flip 6, Motorola Razr 50 Ultra और OPPO Find N3 Flip जैसे मॉडल से टक्कर ले सकता है। यदि आप चीन में हैं और कॉम्पैक्ट फ्लिप फोन लेने की इच्छा रखते हैं तो Huawei Nova Flip S लिया जा सकता है।