
Oppo जल्द ही अपनी पॉपुलर K-सीरीज का विस्तार कर सकता है। ब्रांड ने इसी साल जुलाई में Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro को चीन में पेश किया था। होम मार्केट के बाद इन्हें भारत में भी लाया गया था। वहीं, अब लेटेस्ट जानकारी के अनुसार कंपनी Oppo K15 Turbo सीरीज पर काम कर रही है। जिसमें दो मॉडल Oppo K15 Turbo और Oppo K15 Turbo Pro शामिल हो सकते हैं। लीक में इनकी खूबियां भी बताई गई हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
टिप्स्टर Digital Chat Station (DCS) द्वारा सामने आए लीक में Oppo K15 Turbo और Oppo K15 Turbo Pro स्मार्टफोंस के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार ओप्पो अपने नेक्स्ट-जेनरेशन K-सीरीज मोबाइल्स में Snapdragon 8-सीरीज चिपसेट्स की टेस्टिंग कर रहा है। जहां पूर्व के K13 Turbo मॉडल्स में 6.8 इंच का डिस्प्ले था। वहीं, इस बार दोनों नए मॉडलों की स्क्रीन साइज अलग होने का अनुमान है।

लीक में बताया गया है कि Oppo K15 Turbo में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आ सकता है। वहीं, K15 Turbo Pro में बड़ा 6.78 इंच का LTPS डिस्प्ले मिल सकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट कर सकता है। इस फोन में क्वालकॉम का आने वाला पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 5 देखने को मिल सकता है।
Oppo K15 Turbo उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो परफॉरमेंस और कॉम्पैक्ट साइज का फोन चाहा रहे हैं। जबकि Oppo K15 Turbo Pro बड़े डिस्प्ले, तगड़े परफॉरमेंस और बड़ी बैटरी के साथ गेमिंग लवर्स की पसंद बन सकता है। फिलहाल इन दोनों स्मार्टफोंस की लॉन्च टाइमलाइन और अन्य फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में अपडेट मिल सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रो मॉडल में संभावित तौर पर मिलने वाला Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट TSMC के N3P प्रोसेस पर आधारित है और इसमें Oryon CPU आर्किटेक्चर का उपयोग किया गया है। यह चिपसेट 2x 3.8GHz और 6x 3.32GHz कोर के साथ आता है तथा इसमें Adreno 840 GPU है जो लगभग 1.2GHz पर रन कर सकता है। इसके AnTuTu स्कोर लगभग 3.3 मिलियन और Geekbench 6 स्कोर 3000/10,000 सामने आए हैं। परफॉरमेंस के लिहाज से यह Snapdragon 8 Elite के बराबर CPU पावर दे सकता है। जबकि GPU के मामले में थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन इसकी एफिशिएंसी और स्टेबिलिटी बेहतर मानी जा सकती है।
अब तक आई जानकारी के अनुसार OnePlus Ace 6 Pro Max पहला स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलेगा। यह प्रोसेसर Vivo S50 Pro Mini, Vivo X300 FE (ग्लोबल) और Honor GT 2 जैसे आगामी फ्लैगशिप मोबाइल में भी मिल सकता है। इन मोबाइल्स की आपस में टक्कर भी हो सकती है।
यदि Oppo K15 Turbo सीरीज जल्द आती है तो यह गेमर्स और पावर यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार इसका अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।









