
साल 2025 मोबाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ा ही नायाब साबित हुआ है। फोन प्रोसेसर ने अपनी ताकत बढ़ाते हुए स्मार्टफोंस को नए आयाम पर पहुंचाया है। वहीं बड़ी बैटरी वाले मोबाइल्स भी अब आम होते जा रहे हैं। इसी तरह फोन फोटोग्राफी के क्षेत्र में भी कई शानदार डिवाइस मार्केट में लाए गए हैं। अब वर्ष 2026 आ रहा है और इसी के साथ टेक प्रेमियों व मोबाइल यूजर्स की उम्मीदें भी बड़ी होती जा रही है। इस बार भी कई शानदार और एडवांस मोबाइल फोन बाजार में आएंगे। जनवरी महीने से ही मार्केट में रौनक छा जाएगी। इस साल लॉन्च होने वाले फोन (Upcoming Mobile in 2026) की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi Note 15 5G
रेडमी नोट 15 5जी फोन 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा। रेडमी ने बताया है कि यह 108 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन होगा और इसके फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इसे 5,520mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा जिसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलेगी। इस फोन में 6.77-इंच FHD+ AMOLED स्क्रीन मिलेगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

realme 16 Pro series
साल 2026 की शुरुआती रियलमी फैंस के लिए भी खास साबित होगी। ब्रांड की नई ‘नंबर सीरीज’ भी 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगी जिसमें realme 16 Pro और realme 16 Pro+ आएंगे। कंपनी बता चुकी है कि सीरीज का प्रो प्लस मॉडल Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए रियलमी 16 प्रो सीरीज को 7,000mAh बैटरी पर लाया जाएगा। सीरीज के टॉप मॉडल को 6.8-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो AMOLED पैनल पर बनी होगी।

realme GT8
Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाले realme GT 8 Pro को इंडिया में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी रियलमी जीटी8 भी साल 2026 में भारत में लॉन्च करेगी। इस मोबाइल को Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लाया जा सकता है। लीक्स की मानें तो इसमें 8000एमएएच तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। रियलमी जीटी 8 5जी फोन को 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में भी 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का बैक कैमरा देखने को मिल सकता है।

Motorola Signature
मोटोरोला भी साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार करने वाली है। फिलहाल तारीख तो सामने नहीं आई है लेकिन कंपनी बेहद जल्द Motorola Signature लेकर आने वाली है। यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जो OnePlus 15R में लगा है। डिस्प्ले की बात करें तो मोटोरोला सिग्नेचर को 6.7-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। 12-71mm फोकल लेंथ वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होगा।

OnePlus Nord 6
एक ओर जहां फ्लैगशिप OnePlus 15 और OnePlus 15R मार्केट में धमाल मचा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कंपनी मिडबजट में प्रीमियम मोबाइल वनप्लस नोर्ड 6 लाने की तैयारी कर रही है। यह स्मार्टफोन साल के पहले क्वार्टर में पेश हो सकता है। लीक्स की मानें तो इसे Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर लाया जा सकता है। वहीं हो सकता है कि कंपनी इसे बड़ी 8000mAh बैटरी पर लॉन्च कर दे। साथ में 80W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है। चर्चा है कि OnePlus Nord 6 5G फोन 6.78-इंच 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च हो सकता है जिसमें 165Hz रिफ्रेश का सपोर्ट मिल सकता है।

OPPO Reno 15 Pro Mini
रेनो 15 प्रो मिनी इंडिया में लॉन्च होने जा रहा है जो 2026 के पहले की महीने में आ जाएगा। लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है और फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। ओपो रेनो 15 प्रो मिनी को 6.32-इंच की 1.5K flat OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है। सामने आए लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च होगा।

OPPO Reno 15
ओपो रेनो 15 5जी फोन चाइना में लॉन्च हो चुका है और अब भारतीय बाजार का रूख करेगा। जनवरी के शुरुआती सप्ताह में ही इसे इंडिया में पेश किया जा सकता है। यह मोबाइल मीडियाटेक के Dimensity 8450 चिपसेट पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,200mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। यह कॉम्पैक्ट फोन 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 15 5G फोन में 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है।

OPPO Reno 15 Pro
ओपो रेनो 15 प्रो 8 जनवरी में इंडिया में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन भी MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर पर काम करता है। यह 200MP कैमरा वाला फोन है जिसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो रियर लेंस भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 50MP Front कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए रेनो 15 प्रो को 6,500mAh बैटरी से लैस किया गया है जिसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलती है। इस फोन का स्क्रीन साईज 6.78-इंच का है जिसपर फुलएचडी+ रेजोल्यूशन, एमोलेड पैनल और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलती है।

OPPO Find N6
ओपो का फोल्डेबल फोन फाइंड एन6 भी साल 2026 के शुरुआती दिनों में लॉन्च हो जाएगा। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मोबाइल LTPO OLED पैनल पर बनी 8.12-इंच की मेन 2K स्क्रीन सपोर्ट करेगा। वहीं फोन में 6.62-इंच की कवर डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसिंग के लिए स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इसकी कवर स्क्रीन और मेन डिस्प्ले दोनों जगह पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल + 50 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मुड़ने वाले ओपो मोबाइल में 6,000mAh battery दी जा सकती है।

Samsung Galaxy Z TriFold
सैमसंग का तीन बार मुड़ने वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी ज़ेड ट्राई-फोल्ड ग्लोबल मार्केट में अनविल हो चुका है और अब जनवरी 2026 में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। यह कंपनी का पहला ट्राई फोल्ड डिवाइस है। इसमें 6.5-इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है और अनफोल्ड करने पर 10.0-इंच QXGA+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले मिलती है। 16GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज के साथ इसमें परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 200MP + 12MP + 10MP ट्रिपल रियर और 10MP सेल्फी कैमरा लगा है। वहीं पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy Z TriFold में 5600mAh बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy S26 Ultra
सैगसंग की बहुप्रतीक्षित ‘एस’ स्मार्टफोन सीरीज के नए मॉडल साल 2026 के शुरुआती महीनों में ही आ जाएंगे। गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा सीरीज का सबसे बड़ा और पावरफुल मोबाइल होगा। इसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लाया जा सकता है। इस फोन में एडवांस Galaxy AI मिलेगा और S-Pen भी नए फीचर्स से लैस होगा। लीक्स की मानें तो फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP + 50MP + 50MP + 10MP क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 45वॉट वायर्ड, वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच तक की बैटरी दी जा सकती है।

Samsung Galaxy S26
सीरीज के बेस मॉडल गैलेक्सी एस26 की बात करें तो लीक्स में कहा जा रहा है कि यह मोबाइल Samsung Exynos 2600 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। फिलहाल कोई ऑफिशियल डिटेल तो नहीं है लेकिन चर्चा है कि यह दुनिया का पहला 2नैनोमीटर मोबाइल चिपसेट हो सकता है। Galaxy S26 कॉम्पैक्ट फोन के रूप में आ सकता है जिसमें 6.3-इंच तक की फ्लैट ओएलइडी डिस्प्ले दी जा सकती है। लीक्स के अनुसार फोटोग्राफी के लिए 50एमपी ट्रिपल रियर और 12एमपी फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस फोन में 25W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ 4,300mAh बैटरी दी जा सकती है।

Vivo V70
साल 2026 में वीवो वी70 भी भारत में लॉन्च होगा। इसे साल की पहली तिमाही में लाया जा सकता है। फिलहाल कंफर्म नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि इसे Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। लीक्स के अनुसार अपकमिंग वीवो 5जी फोन में 6.59-इंच की 1.5K flat AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए Vivo V70 को 6500mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है।

Vivo X300 FE
Vivo X300 और Vivo X300 Pro इंडिया में अपने कैमरा के लिए फेमस हो रहे हैं और अब साल 2026 में सीरीज के तहत एफई मॉडल भी लाया जा सकता है। चर्चा है कि यह मोबाइल भी सीरीज के अन्य मॉडल्स की ही तरह MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करेगा। हालांकि कई लीक्स में Vivo X300 FE में Snapdragon 8 Gen 5 दिए जाने की बात भी सामने आ रही है। यह एक कॉम्पैक्ट 5जी फोन होगा जिसमें 6.3-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए 50MP+50MP+50MP रियर कैमरा और 50MP Selfie कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 90वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh बैटरी मिल सकती है।

Infinix Note Edge
साल 2026 में इनफिनिक्स नोट ऐज ब्रांड का पहला मोबाइल बन सकता है। बीते दिनों लीक में सामने आया था कि इस स्मार्टफोन को Dimensity 7100 5G चिपसेट पर लाया जा सकता है। यह मीडियाटेक का अपकमिंग मोबाइल प्रोसेसर है जो आने वाले दिनों में अनाउंस होगा। चर्चा है कि Infinix Note Edge स्मार्टफोन को 3D curved AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 1.5K रेजोल्यूशन पर बनी स्क्रीन बताई जा रही है जिसका स्क्रीन साइज 6.7 से अधिक हो सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन को 6500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

iQOO Neo 11
2026 की पहली तिमाही में आइकू नियो11 भारत में लॉन्च हो सकता है। यह मोबाइल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। गेमिंग के लिए दिया गया 8000mm² हीट डिस्पेशन एरिया फ्लैगशिप iQOO 15 के बराबर है। आइकू नियो11 5जी फोन 6.82-इंच की 2K+ BOE Q10+ LTPO AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। आइकू नियो 11 चाइना में तो लॉन्च हो चुका है, अब इंडिया आने की बारी है।

iQOO Z11 Turbo
आइकू साल 2026 की शुरू ज़ेड11 टर्बो के साथ करेगी। इस मोबाइल में भी वनप्लस 15आर में दिया गया Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन को 6.59-इंच 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह आइकू मोबाइल 8,000mAh battery पर लॉन्च हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11 Turbo में 200MP Samsung HP5 सेंसर वाल डुअल रियर कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। आइकू ज़ेड11 टर्बो इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

POCO M8 5G
पोको अपने लो बजट स्मार्टफोन एम8 के साथ साल 2026 की शुरुआत करने वाली है। इस क थिकनेस 7.35mm और वजन 178 ग्राम बताया जा रहा है। चर्चा है कि यह मोबाइल क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,520mAh बैटरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। पोको एम8 5जी फोन 8 जनवरी को इंडिया में लॉन्च हो जाएगा।

POCO X8 Pro
पावरफुल पोको एक्स8 प्रो साल 2026 के शुरुआती महीनों में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। इसे इंडियन सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी लिस्ट किया जा चुका है। चर्चा है कि यह मोबाइल MediaTek के आगामी Dimensity 8500 चिपसेट पर लाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 8,500mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। लीक्स की मानें तो यह पोको 5जी फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा और फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुलएचडी+ ओएलइडी डिस्प्ले दी जा सकती है।




















