Oppo Reno 15 FS 5G 6500mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और IP69 रेटिंग के साथ इटली में लॉन्च

Join Us icon

Oppo ने अपनी Reno 15 सीरीज का विस्तार कर दिया है। इसके तहत ब्रांड ने इटली में नया Oppo Reno 15 FS 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इससे पहले सीरीज़ में Reno 15F 5G, Reno 15, Reno 15c, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini पहले ही मौजूद हैं। बता दें कि नया Reno 15 FS 5G प्रीमियम AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और मजबूत IP69 रेटिंग जैसे कई फीचर्स से लैस है। यह मिड रेंज के ग्राहकों के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस जानते हैं।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Oppo Reno 15 FS 5G को इटली में सिंगल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में लाया गया है। इसकी कीमत 399 यूरो यानी इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 42 हजार रुपये है।

डिस्प्ले की बात करें तो Oppo Reno 15 FS 5G में 6.57-इंच का AMOLED FHD+ पैनल दिया गया है। इस पर डायनैमिक 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। यह स्क्रीन 10-बिट कलर डेप्थ, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गमट और हाई ब्राइटनेस मोड में 1,400 निट्स तक ब्राइटनेस दे सकती है। इसके साथ Splash Touch और Gloves Touch सपोर्ट भी है। साथ ही सुरक्षा के लिए AGCDT STAR D+ प्रोटेक्शन मिलता है।

परफॉरमेंस के लिए Oppo Reno 15 FS 5G में Snapdragon 6 Gen 1 5G प्रोसेसर लगाया गया है। जिसे 8GB LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का सपोर्ट भी है। स्टोरेज के लिए इसमें 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज तकनीक दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Reno 15 FS 5G Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है।

Oppo Reno 15 FS 5G के कैमरा सेटअप में रियर पर OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का SmartSense SC532HS प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो Samsung JN5 सेंसर से लैस है।

Oppo Reno 15 FS 5G स्मार्टफोन 6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, यह फोन करीब 54 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसके अलावा, इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर भी है, जिससे दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।

अन्य फीचर्स के रूप में Oppo Reno 15 FS 5G में Wi-Fi 6, डुअल 5G सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.1, NFC, डुअल सिम के साथ eSIM सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा फोन को Hi-Res Audio सपोर्ट और IP69 रेटिंग मिलती है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इसके अलावा फोन का वजन 189 ग्राम और इसकी मोटाई 8.14mm रखी गई है। (सोर्स)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here