
iQOO ने चीन में अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन iQOO Z11 Turbo लॉन्च कर दिया है। इसे फ्लैगशिप खूबियों के साथ मिड-प्रीमियम सेगमेंट एंट्री मिली है। यह फोन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो तगड़ा-परफॉरमेंस, लंबी बैटरी लाइफ, बढ़िया कैमरा और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं। साथ ही कीमत भी मिड रेंज में पसंद करते हैं। आइए, आगे स्पेसिफिकेशंस और कीमत विस्तार से जानते हैं।
iQOO Z11 Turbo में 6.59-इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है। इतनी हाई ब्राइटनेस और स्मूथ रिफ्रेश रेट के चलते फोन में गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग सहित आउटडोर उपयोग के लिए शानदार अनुभव मिल सकता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो iQOO Z11 Turbo स्मार्टफोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है। जिसे iQOO के इन-हाउस Q2 चिप का सपोर्ट मिलता है। फोन में LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज है। जिससे मल्टीटास्किंग, हेवी गेमिंग और डेटा ट्रांसफर स्पीड काफी फास्ट मिल सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित Origin OS 6 के साथ रन करता है।
कैमरा सेटअप में iQOO Z11 Turbo में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। जिसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है। इन हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर की वजह से यह फोन फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग में शानदार साबित हो सकता है।
बैटरी के मामले में भी iQOO Z11 Turbo दमदार लगता है। क्योंकि फोन में 7600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग के साथ बायपास चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रख सकती है।
डिजाइन और बिल्ड की बात करें तो iQOO Z11 Turbo का वजन करीब 202 ग्राम है और इसे Floating Light, Halo Pink, Sky White और Midnight Black कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है।

कीमत की बात करें तो iQOO Z11 Turbo को चीन में पांच मेमोरी वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसका 12GB रैम +256GB स्टोरेज वाला बेस वैरियंट 2,699 युआन (लगभग 34,960 रुपये) का है। वहीं, 16GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,999 युआन (करीब 38,840 रुपये) है। फोन का 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वैरियंट 3,199 युआन (लगभग 42,735 रुपये) में उपलब्ध है। जबकि 16GB रैम + 512GB स्टोरेज विकल्प की कीमत 3499 युआन (करीब 45,315 रुपये) है। अंत में टॉप वैरियंट 16GB रैम + 1TB स्टोरेज मॉडल 3,999 युआन (लगभग 51,790 रुपये) का है।
iQOO Z11 Turbo को OnePlus Ace 6T, Realme GT 7 और आगामी Moto X70 Air Pro जैसे प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोंस से कड़ी टक्कर मिल सकती है। यदि आप चीन में हैं और मिड रेंज में दमदार फोन देख रहे हैं तो ये बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। वहीं, ब्रांड दूसरा चाहें तो अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









