Samsung के आने वाले मोबाइल फोन, देखें अपकमिंग फोन की लिस्ट

Join Us icon

सैमसंग(Samsung)आने वाले महीनों में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का बड़े स्तर पर विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी बजट, मिड-रेंज, प्रीमियम और फोल्डेबल सेगमेंट में कई नए Galaxy स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। हाल ही में Galaxy M67, Galaxy A18, Galaxy F70 Pro, Galaxy A08 4G, Galaxy S26 FE और Galaxy S27 सीरीज जैसे कई डिवाइस सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स, Geekbench और विभिन्न लीक रिपोर्ट्स में सामने आए हैं। इन स्मार्टफोन्स में नए प्रोसेसर, बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी, Android 17, AI फीचर्स और प्राइवेसी डिस्प्ले जैसी लेटेस्ट तकनीकों की उम्मीद की जा रही है। अगर आप 2026 में नया Samsung स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इन अपकमिंग Galaxy फोन्स पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस आर्टिकल में हमने Samsung के आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming Samsung Mobile Phones), उनकी संभावित लॉन्च डेट और अब तक सामने आए फीचर्स के बारे में जानकारी दी है।

Samsung अपकमिंग स्मार्टफोन 

फोन का नामलॉन्च डेट
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra22 जुलाई, 2026 (ग्लोबल)
Samsung Galaxy Z Fold 822 जुलाई, 2026 (ग्लोबल)
Samsung Galaxy Z Flip 822 जुलाई, 2026 (ग्लोबल)
Samsung Galaxy M672026 (संभावित)
Samsung Galaxy A18अगस्त, 2026 (संभावित)
Samsung Galaxy A08 4Gअगस्त, 2026 (संभावित)
Samsung Galaxy F70 Pro 5G2026 (संभावित)
Samsung Galaxy S26 FEसितंबर, 2026 (संभावित)
Samsung Galaxy S27 Ultraफरवरी, 2027 (संभावित)
Samsung Galaxy S27 Proफरवरी, 2027 (संभावित)
Samsung Galaxy S27फरवरी, 2027 (संभावित)

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra

लॉन्च डेटः 22 जुलाई, 2026 (ग्लोबल)

samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-wide-fold-design-leak

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra कंपनी का अब तक का सबसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह Galaxy Z Fold 7 का असली सक्सेसर होगा और इसमें पिछले मॉडल की तुलना में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसके नए Flex Titanium हिंज में होगा, जिससे स्क्रीन पर दिखाई देने वाली क्रीज (Crease) काफी कम हो सकती है। माना जा रहा है कि यह तकनीक फोल्डेबल सेगमेंट में नया बेंचमार्क स्थापित कर सकती है। फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो Galaxy Z Fold 7 की 4,400mAh बैटरी से लगभग 14 प्रतिशत बड़ी होगी। वहीं इसके साथ 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा, इस बार इनर डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी करीब 500ppi तक पहुंच सकती है, जिससे स्क्रीन की शार्पनेस और बेहतर होगी। कैमरा सेक्शन में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। लीक्स के अनुसार, 12MP अल्ट्रावाइड कैमरे की जगह 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 8

लॉन्च डेटः 22 जुलाई, 2026 (ग्लोबल)

Samsung Galaxy Z Fold 8 (Wide) इस साल Galaxy Unpacked इवेंट का सबसे चर्चित डिवाइस बन सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे बिल्कुल नए फॉर्म फैक्टर के साथ पेश करेगी, जिसमें 7.6 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 4:3 आस्पेक्ट रेशियो के साथ मिलेगा। यह डिजाइन इसे कॉम्पैक्ट टैबलेट जैसा अनुभव देगा। वहीं, 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले पहले के मुकाबले छोटा लेकिन ज्यादा चौड़ा होगा, जिससे सामान्य इस्तेमाल में बेहतर एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि Samsung इस मॉडल के जरिए Apple के आने वाले फोल्डेबल iPhone को टक्कर देना चाहता है। कैमरा सेटअप में ट्रिपल कैमरे की जगह डुअल कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल होगा। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 4,800mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलने की संभावना है। कीमत को प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में रखा जा सकता है, लेकिन यह Galaxy Z Fold 8 Ultra के मुकाबले अपेक्षाकृत किफायती विकल्प हो सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 8

लॉन्च डेटः 22 जुलाई, 2026 (ग्लोबल)

Samsung Galaxy Z Flip 8 कंपनी का अगला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। हालांकि डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसमें कई महत्वपूर्ण अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में पहले की तुलना में कम क्रीज वाला फोल्डेबल डिस्प्ले मिलेगा, जिससे स्क्रीन का अनुभव बेहतर होगा। प्रोसेसर को लेकर Samsung डुअल-चिप रणनीति अपना सकता है। भारत सहित कई बाजारों में इसमें Exynos 2600 चिपसेट मिलने की संभावना है, जबकि अमेरिका और कुछ अन्य देशों में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा बरकरार रह सकता है। पावर के लिए इसमें लगभग 4,300mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा Samsung कम कीमत वाला Galaxy Z Flip 8 FE मॉडल भी लॉन्च कर सकता है, जिससे फोल्डेबल स्मार्टफोन ज्यादा यूजर्स तक पहुंच सकें।

Samsung Galaxy M67 5G

लॉन्च डेटः 2026 (संभावित)

Samsung Galaxy M67 को हाल ही में Geekbench बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर देखा गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं। लिस्टिंग के अनुसार फोन 8GB रैम और Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है, जो इसे कंपनी के शुरुआती Android 17 स्मार्टफोन्स में शामिल कर सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 2200 चिपसेट मिलने की संभावना है, जिसके साथ Xclipse 920 GPU दिया जा सकता है। Geekbench पर डिवाइस ने सिंगल-कोर में 1,435 और मल्टी-कोर में 3,744 अंक हासिल किए हैं। फिलहाल फोन के डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि Galaxy M सीरीज की तरह इसमें बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, Samsung ने अभी इस स्मार्टफोन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Samsung Galaxy A18

लॉन्च डेटः अगस्त, 2026 (संभावित)

Samsung Galaxy A18 के हाई-क्वालिटी CAD रेंडर्स लीक हो चुके हैं, जिससे इसके डिजाइन और कुछ संभावित स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। फोन में Infinity-U नॉच डिजाइन और नया पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें पहली बार Exynos की जगह Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। डिवाइस में 6.7-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले, FHD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। बैटरी 5,000mAh या इससे बड़ी हो सकती है, जबकि कैमरा सेटअप में भी सुधार देखने को मिल सकता है। Samsung ने अभी लॉन्च डेट और फीचर्स की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक के अनुसार यह कंपनी का नया बजट 5G स्मार्टफोन हो सकता है।

Samsung Galaxy A08 4G

लॉन्च डेटः अगस्त 2026 (संभावित)

samsung-galaxy-a07-5g-launched-india-price-specs

Samsung Galaxy A08 4G को Wi-Fi Alliance और GSMA Database पर देखा गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं। यह स्मार्टफोन पिछले साल आए Galaxy A07 4G का सक्सेसर हो सकता है। फिलहाल सर्टिफिकेशन में केवल मॉडल नंबर SM-A085F/DS की पुष्टि हुई है, जबकि स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इसमें पहले से बेहतर प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी दी जा सकती है। Samsung अपने बजट स्मार्टफोन्स में लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए भी जाना जाता है, इसलिए Galaxy A08 में भी नए Android वर्जन और सिक्योरिटी अपडेट मिलने की उम्मीद है। कंपनी जल्द ही इस फोन को आधिकारिक तौर पर पेश कर सकती है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G

लॉन्च डेटः 2026 (संभावित)

Samsung Galaxy F70e

Samsung Galaxy F70 Pro 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। यह स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन और Samsung India की आधिकारिक वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर दिखाई दे चुका है, जिससे इसकी लॉन्चिंग करीब मानी जा रही है। फोन को SM-E476B/DS मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। माना जा रहा है कि यह Galaxy M47 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जैसा Samsung पहले भी Galaxy M और Galaxy F सीरीज में करता रहा है। फिलहाल इसके स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसमें Galaxy F70e 5G से बेहतर प्रोसेसर, कैमरा और डिस्प्ले मिल सकते हैं। कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट या फीचर्स की घोषणा नहीं की है।

Samsung Galaxy S26 FE

लॉन्च डेटः सितंबर, 2026 (संभावित)

Samsung Galaxy S26 FE को BIS सर्टिफिकेशन और Geekbench प्लेटफॉर्म पर देखा गया है, जिससे इसके भारतीय लॉन्च के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में Exynos 2500 प्रोसेसर, Android 17 और 8GB रैम मिल सकती है। Geekbench पर इसने सिंगल-कोर में 2,255 और मल्टी-कोर में 7,450 अंक हासिल किए हैं। कैमरा सेक्शन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जबकि Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। यह फोन पिछले Galaxy S25 FE का अपग्रेडेड वर्जन होगा और बेहतर परफॉर्मेंस, AI फीचर्स तथा नए सॉफ्टवेयर अनुभव के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Samsung ने अभी इसकी लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Samsung Galaxy S27 Ultra

लॉन्च डेटः फरवरी 2027 (संभावित)

samsung-galaxy-s27-ultra-leak-image-specifications-6000mah-battery-144hz-display

Samsung Galaxy S27 Ultra को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित पोस्टर में इसके डिजाइन और फीचर्स का खुलासा हुआ है। लीक के अनुसार, फोन में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलेगा, जो QHD+ रिजॉल्यूशन, 1Hz से 144Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और Advanced Privacy Display सपोर्ट कर सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 2nm आधारित Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, 12GB/16GB LPDDR6 रैम और 1TB तक UFS 5.0 स्टोरेज मिलने की संभावना है। कैमरा सेटअप में 200MP Variable Aperture प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी 5,500mAh से 6,000mAh के बीच हो सकती है, जिसमें फास्ट वायर्ड और Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोन Android 17 आधारित One UI 9 पर काम कर सकता है और इसमें बिल्ट-इन S Pen स्लॉट भी दिया जा सकता है। हालांकि Samsung ने इस वायरल पोस्टर या फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए इन जानकारियों को फिलहाल केवल संभावित लीक माना जाना चाहिए।

Samsung Galaxy S27 Pro

लॉन्च डेटः फरवरी, 2027 (संभावित)

samsung-galaxy-s26-review-in-hindi-in-india

Samsung Galaxy S27 Pro को लेकर टिप्स्टर Debayan Roy ने कई अहम जानकारियां साझा की हैं। माना जा रहा है कि कंपनी पहली बार अपनी Galaxy S सीरीज में Pro मॉडल पेश कर सकती है। लीक के अनुसार, फोन में 6.4 से 6.5 इंच का फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 2K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, Anti-Reflective Coating और Privacy Display फीचर के साथ आ सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro या Exynos 2700 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। साथ ही नई LPDDR6 रैम भी दी जा सकती है। कैमरा सेक्शन में 200MP OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP 3.5x ALOP टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है, जबकि सेल्फी के लिए 12MP कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी और Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है, हालांकि S Pen सपोर्ट मिलने की संभावना नहीं है। फिलहाल Samsung ने Galaxy S27 Pro को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, इसलिए सभी स्पेसिफिकेशंस को लीक रिपोर्ट्स के आधार पर ही देखा जाना चाहिए।

Samsung Galaxy S27

लॉन्च डेटः फरवरी, 2027 (संभावित)

Samsung Galaxy S27 सीरीज इस बार प्राइवेसी के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी पहली बार Galaxy S27, S27 Plus, S27 Pro और S27 Ultra सभी मॉडल्स में दूसरी पीढ़ी का Privacy Display फीचर दे सकती है। यह तकनीक Flex Magic Pixel पर आधारित होगी, जिससे स्क्रीन सामने से साफ दिखाई देगी, लेकिन साइड एंगल से देखने पर डार्क नजर आएगी। यह फीचर खास तौर पर सार्वजनिक स्थानों, जैसे- कैफे, मेट्रो, एयरपोर्ट और ऑफिस में काम करने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी माना जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Samsung ने पहले वर्जन की कमियों को दूर कर लिया है और नए मॉडल्स में इसका बेहतर अनुभव मिलेगा।हालांकि Samsung ने अभी Galaxy S27 सीरीज या Privacy Display फीचर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में लॉन्च के समय स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स में बदलाव संभव है।

नोटः इस आर्टिकल में बताए गए सभी स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी जानकारियां फिलहाल लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। Samsung द्वारा आधिकारिक घोषणा किए जाने के बाद इनमें बदलाव संभव है। कंपनी की ओर से कन्फर्म जानकारी सामने आने के बाद हम इसे अपडेट करते रहेंगे। साथ ही स्टोरी में इस्तेमाल की गई अधिकतर इमेज प्रतीकात्मक हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here