
Kodak ने भारतीय बाजार में Mini LED सेगमेंट में एंट्री की है। इसके तहत पहला Kodak Mini QD TV 65-इंच स्क्रीन साइज में पेश किया है, जो Mini LED बैकलाइटिंग और Quantum Dot टेक्नोलॉजी के साथ आया है। इस मॉडल में 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 100000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 1.1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलेगा। यानी यह प्रीमियम पिक्चर क्वालिटी प्रदान करेगा। इसे आप एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon पर से खरीद पाएंगे। आइए, आगे फीचर्स और कीमत विस्तार से जानते हैं।
कंपनी का कहना है कि Mini LED टेक्नोलॉजी अब हाई-परफॉरमेंस टीवी कैटेगरी में नया स्टैंडर्ड बनती जा रही है, क्योंकि यह ज्यादा ब्राइट विजुअल्स, डीपर ब्लैक्स और बेहतर कलर एक्यूरेसी देती है। Kodak के नए Mini QD 4K टीवी में Mini LED की सटीक बैकलाइटिंग को Quantum Dot के रिच कलर आउटपुट के साथ जोड़ा गया है, जिससे हर फ्रेम ज्यादा नैचुरल और डिटेल्ड नजर आता है। यह टीवी Dolby Vision, HDR10 और HLG सपोर्ट करता है, जिससे ब्राइट और डार्क दोनों सीन में शानदार डिटेल देखने को मिल सकती है।
ऑडियो के मामले में भी कंपनी ने बड़ा फोकस रखा है। इसमें कुल 6 बिल्ट-इन स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनमें 2 सब-वूफर्स और 2 स्काई सब-वूफर्स शामिल हैं। यह सेटअप 108W का पावरफुल आउटपुट दे सकता है। Dolby Atmos व Dolby Digital Plus सपोर्ट के साथ सिनेमैटिक साउंड एक्सपीरियंस मिल सकता है।

स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है और 10,000 से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट देता है। यूजर्स को Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, Apple TV, Zee5, Sony LIV जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स तक एक्सेस मिलता है। Google Play Store के जरिए 5 लाख से ज्यादा शोज और ऐप्स उपलब्ध हैं। इसमें वॉइस-एनेबल्ड रिमोट के साथ Google Assistant सपोर्ट भी मिलेगा। जिससे वॉइस कमांड के जरिए कंटेंट सर्च या स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल किए जा सकते हैं। साथ ही Built-in Chromecast और Apple AirPlay की मदद से Android और Apple डिवाइस से कंटेंट मिररिंग भी की जा सकती है।
परफॉरमेंस के लिए टीवी में MediaTek प्रोसेसर और Mali-G52 GPU दिया गया है, जो 2GB RAM और 16GB स्टोरेज के साथ स्मूद नेविगेशन और फास्ट रिस्पॉन्स देता है। गेमिंग को ध्यान में रखते हुए इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, MEMC, ALLM और VRR जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिससे कंसोल या क्लाउड गेमिंग के दौरान लैग-फ्री और फ्लूइड एक्सपीरियंस मिल सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड Wi-Fi (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.0, 3 HDMI पोर्ट (ARC, CEC सपोर्ट के साथ), 2 USB पोर्ट और ऑप्टिकल ऑडियो आउट दिए गए हैं। डिजाइन की बात करें तो यह स्लीक बेजल-लेस लुक और मेटल बेस के साथ आता है, जो लिविंग रूम को प्रीमियम फील दे सकता है।
कीमत की बात करें तो Kodak QD-Mini LED 4K TV के 65-इंच मॉडल की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है। हालांकि 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत और कम हो सकती है। यह मॉडल एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
यदि आप नया टीवी लेने की सोच रहे थे और आपका बजट 50,000 रुपये के करीब है तो यह शानदार विकल्प बन सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। आपको यह इस कीमत में बढ़िया अनुभव दे सकता है क्योंकि अन्य ब्रांड जैसे Samsung, LG और Sony के 65 इंच टीवी के लिए आपको ज्यादा प्राइस देना होगा। बाकि अंत में फैसला आपका होगा की आप कौनसा ब्रांड लेते हैं। उम्मीद है ये जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।












