9 हजार का Redmi फोन! 6000mAh battery के साथ पेश हुआ A7 Pro स्मार्टफोन

Join Us icon

शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने अपने सस्ते स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक नया नाम जोड़ दिया है। कंपनी की ओर से लो बजट मोबाइल Redmi A7 Pro पेश कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ है जो बाद में अन्य बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा। रेडमी ए7 प्रो 10 हजार से कम का फोन है जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो रेडमी ए7 प्रो इंडोनेशिया में Rp 1,699,000 में लॉन्च हुआ है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 9,199 रुपये के करीब है। इस फोन में 4GB RAM के साथ 64GB Storage दी गई है। इंडोनेशियन मार्केट में यह सस्ता रेडमी फोन Black, Mist Blue, Palm Green, और Sunset Orange कलर्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह मोबाइल इंडियन मार्केट में कब तक एंट्री लेगा इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी ए7 प्रो स्मार्टफोन को 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की बड़ी एचडी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसे वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल पर बनाया गया है। फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है और TÜV Rheinland Low Blue Light व Flicker-Free सर्टिफिकेशन की वजह से ज्यादा फोन चलाने पर आंखों को कम नुकसान होता है।

Redmi A7 Pro 4G फोन को एंड्रॉयड ओएस पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.6GHz से लेकर 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने करने की क्षमता रखता है। फोन में वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी भी मौजूद है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत देती है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी ए7 प्रो स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसक बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi A7 Pro 4G फोन को 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर इंडोनेशियन मार्केट में उतारा गया है।

Redmi A7 Pro 4G बड़ी बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन है। पावर बैकअप के लिए इसे तगड़ी 6,000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया गया है। इस लो बजट रेडमी फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ ही OTG का सपोर्ट भी दिया गया है।

रेडमी ए7 प्रो भारतीय बाजार में कब तक उतारा जाएगा इस बारे में कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन अगर आप सस्ता रेडमी फोन खरीदना चाहते हैं तो Redmi A5 को कंसीडर कर सकते हैं। यह 8 हजार से कम का मोबाइल है जिसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर, 6.88-इंच की एचडी+ 120Hz डिस्प्ले, 32 मेगापिक्सल डुअल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सहित 5,200mAh बैटरी लगी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here