जियो-एयरटेल-वोडाफोन-आइडिया-बीएसएनएल, जानें 300 रुपये से कम में कौन सी कंपनी दे रही है कितना फायदा

Join Us icon

इंडियन टेलीकॉम कंपनियों के बीच मची प्राइस वॉर किसी से छिपी नहीं है। सभी कंपनियां न सिर्फ अन्य कस्टमर्स को लुभाना चाहती है बल्कि साथ ही अपने ग्राहकों को भी बांधें रखना चाहती है। इसके लिए सभी कंपनियों अन्यों से बेहतर प्लान पेश करने की जुगत में लगी रहती है जो सिर्फ सस्ते हों बल्कि अधिक से अधिक फायदा भी देते हों। हर हफ्तें कोई न कोई नया प्लान बाजार में पेश किया जाता है। ऐसे में स्मार्टफोन यूजर्स के सामनें समस्या होती है कि किस कंपनी का प्लान चुना जाए और कौन सी कंपनी कितनी कीमत पर क्या बेनिफिट दे रही है। आगे हमनें भारतीय टेलीकॉम कंपनियों द्वारा 300 रुपये से कम मूल्य पर दिए जा रहे ऐसे ही प्लान्स की लिस्ट बनाई है।

​रिलायंस जियो
बदलते टैरिफ प्लान्स की पहली और बड़ी वजह जियो ही है, ​​इसलिए इसी से शुरूआत करते हैं।

जियो 251 रुपये प्लान
आईपीएल के मौके पर जियो ने अपने इस प्लान को पेश किया है। प्रीपेड कस्टमर्स के लिए लाया गया यह प्लान 51 दिनों के लिए वैध है। इस प्लान के अंतर्गत हर दिन 2जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है यानि 51 दिनों के लिए 102जीबी 4जी डाटा। इसके साथ ही फ्री अनलिमिटेड वॉयस कालिंग, फ्री रोमिंग, 100 एसएमएस प्रति दिन और जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिल रहा है।

jio-image

जियो 299 रुपये प्लान
जियो का यह प्लान एक महीने यानि 28 दिनों के लिए आता है। इस प्लान के तहत कुल 84जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है जो हर दिन 3जीबी के हिसाब से यूजर्स के नंबर पर क्रेडिट होगा। अनलिमिटेड वॉयस कालिंग + रोमिंग और हर दिन 100 एसएमएस इस प्लान में भी शामिल है।

जियो 198 रुपये प्लान
प्रीपेड कस्टमर्स के लिए पेश किया गया जियो का यह प्लान भी 28 दिनों के लिए वैध है। इस प्लान के तहत हर दिन 2जीबी डाटा मिल रहा है यानि एक महीने के 56जीबी डाटा। 100 एसएमएस प्रतिदिन के साथ ही इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल मुफ्त है।

एयरटेल

एयरटेल 249 रुपये प्लान
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने 249 रुपये वाला प्लान हाल ही में पेश किया है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में 56जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जो हर दिन 2जीबी के हिसाब से यूजर्स के नंबर पर क्रेडिट होगा। साथ ही लोकल, नेशनल व रोमिंग कॉल अनलिमिटेड मुफ्त दी जा रही है और हर दिन ग्राहकों को 100एसएमएस प्राप्त होंगे।

airtel

एयरटेल 199 रुपये प्लान
एयरटेल का 199 रुपये वाले प्लान भी एक महीने यानि 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को कुल 39.2जीबी डाटा दिया जा रहा है जो हर दिन 1.4जीबी डाटा के हिसाब से यूजर्स नंबर पर क्रेडिट होगा। डाटा के सा​थ ही प्लान में हर दिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलेगी।

वोडाफोन

वोडाफोन 255 रुपये प्लान
वोडाफोन की ओर से पेश किया गया यह लेटेस्ट प्लान है। यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है जिसमें एक माह की अवधि के लिए कुल 56जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। यह 56जीबी डाटा 2जीबी प्रतिदिन के हिसाब से यूजर्स को प्राप्त होगा। इसके साथ ही हर दिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलेगी।

vodafone

वोडाफोन 299 रुपये प्लान
वोडाफोन का यह प्लान 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा यानि 56 दिनों के लिए 56जीबी डाटा। इसके साथ ही वोडाफोन अपने प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 नेशनल एसएमएस भी दे रही है। वोडाफोन का यह प्लान 2जी स्पीड पर ही डाटा प्रदान कर रहा है।

वोडाफोन 199 रुपये प्लान
वोडाफोन का यह प्रीपेड प्लान एक माह यानि 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में हर दिन ग्राहकों को 1.4जीबी डाटा दिया जा रहा है अर्थात् 28 दिनों के लिए 39.2 जीबी डाटा। इस प्लान में भी फ्री कालिंग, फ्री रोमिंग व 100 एसएमएस प्रतिदिन जैसे फायदे मिल रहे हैं।

आइडिया

आइडिया 249 रुपये प्लान
आईडिया की ओर से 249 रुपये का नया प्लान पेश किया है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में 56जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जो हर दिन 2जीबी के हिसाब से यूजर्स के नंबर पर क्रेडिट होगा। साथ ही लोकल, नेशनल व रोमिंग कॉल अनलिमिटेड मुफ्त दी जा रही है और हर दिन ग्राहकों को 100एसएमएस प्राप्त होंगे।

idea

आइडिया 199 रुपये प्लान
एयरटेल का 199 रुपये वाले प्लान भी एक महीने यानि 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को कुल 39.2जीबी डाटा दिया जा रहा है जो हर दिन 1.4जीबी डाटा के हिसाब से यूजर्स नंबर पर क्रेडिट होगा। डाटा के सा​थ ही प्लान में हर दिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलेगी।

बीएसएनएल

बीएसएनएल 248 रुपये प्लान
बीएसएनएल की ओर से यह प्लान आईपीएल प्रेमियों के लिए पेश किया गया है। यह नया प्लान 51 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है जिसमें कुल 153जीबी इंटरनलेट डाटा प्राप्त हो रहा है। कंपनी की ओर से यूजर्स को हर दिन 3जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। डाटा के साथ ही इस प्लान में फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है।

bsnl

बीएसएनएल 248 रुपये प्लान
बीएसएनएल की ओर से यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया गया है। इस प्लान में जहां अनलिमिटेड लोकल, नेशनल व रोमिंग वॉयस कॉल दी जा रही है वहीं 28 दिनों के लिए 1जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। इस डाटा का यूज़ 4जी व 3जी दोनों नेटवर्क पर किया जा सकता है।