
अप्रैल का महीना शुरू होने जा रहा है और इंडियन स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए यह काफी शानदार साबित होगा। इस महीने कई बड़े मोबाइल भारतीय बाजार में कदम रखेंगे। Vivo, OPPO और OnePlus सहित realme व Redmi के नए फोन इंडिया में लॉन्च होंगे। नया स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को 15 हजार रुपये तक के सस्ते 5जी फोन मिलेंगे और साथ ही फ्लैगशिप सेगमेंट के पावरफुल मोबाइल भी भारत में रिलीज होंगे। April 2026 में इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन की लिस्ट व डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
realme 16
लॉन्च डेट – 2 अप्रैल
realme 16 Pro और realme 16 Pro+ के बाद अब realme 16 5G फोन आ रहा है जो 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल Selfie Mirror के साथ आएगा जो रियर कैमरा सेटअप में लगाया गया है। बैक पैनल पर जहां 50MP Sony IMX852 डुअल कैमरा दिया गया है वहीं फ्रंट पर भी 50MP कैमरा मौजूद है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6400 Turbo पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh बैटरी के साथ 60W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इस अपकमिंग रियलमी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.57 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन AMOLED दी जा सकती है और इसमें IP69 Pro रेटिंग भी मिलेगी।

Redmi Note 15 SE
लॉन्च डेट – 2 अप्रैल
2 अप्रैल को रेडमी कंपनी अपने नोट 15 स्मार्टफोन का स्पेशन एडिशन लेकर आ रही है। Redmi Note 15 SE को रेड कलर ऑप्शन में टीज़ किया जा रहा है जो वेगन लेदर फिनिश वाला हो सकता है। इस मोबाइल को Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है और फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए 5520mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग दी जा सकती है। रेडमी नोट 15 एसई में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

Vivo V70 FE
लॉन्च डेट – 2 अप्रैल
वीवो वी70 एफई 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। vivo V70 और vivo V70 Elite के बाद यह कंपनी की ‘वी70’ सीरीज में तीसरा मॉडल होगा। 200 मेगापिक्सल कैमरा इस मोबाइल को मेन अटरेक्शन होगा। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। Vivo V70 FE 5G फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। यह अपकमिंग विवो फोन 6.83-इंच की 1.5K Q10+ AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करेगा।

OnePlus Nord 6
लॉन्च डेट – 7 अप्रैल
वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन 7 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ LPDDR5X RAM + UFS 4.1 Storage। इस फोन में 165FPS पर BGMI खेला जा सकेगा। यह वनप्लस फोन 9,000mAh battery पर लॉन्च होगा जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इस OnePlus 5G फोन को 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लाया जा सकता है।

Ai+ Nova 2 series
लॉन्च डेट – 9 अप्रैल
9 अप्रैल को इंडिया में Ai+ ब्रांड के Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G फोन को पेश किया जाएगा। ये दोनों मोबाइल nxtQ प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे। कंपनी इन्हें लो बजट सेग्मेंट में लेकर आएगी जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। ब्रांड की ओर से बताया गया है कि फोटोग्राफी के लिए इनमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। नोवा 2 में 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर और नोवा 2 अल्ट्रा में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। ये दोनों ही वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन वाले स्मार्टफोन होंगे और Ai+ Nova 2 Ultra के बैक पैनल पर कलरफुल लाइट्स मिल सकती है।

Vivo T5 Pro 5G
लॉन्च डेट – तय नहीं
वीवो ने मार्च में vivo T5x इंडिया में लॉन्च किया है और अब अप्रैल में इसी सीरीज का Vivo T5 Pro 5G फोन लॉन्च कर सकती है। सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल बड़ी 9,020mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। इस अपकमिंग विवो 5जी फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि वीवो टी5 प्रो 5जी फोन को MediaTek Dimensity प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा।

OPPO Find X9s
लॉन्च डेट – तय नहीं
OPPO Find X9 और Find X9 Pro के बाद अब इसी सीरीज में OPPO Find X9s 5G फोन भी जोड़ा जा सकता है। कंपनी की ओर से हालांकि इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ओपो फाइंड एक्स9एस इसी महीने इंडियन मार्केट में उतारा जा सकता है। इसमें 7,025mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP+50MP+50MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लाया जा सकता है और इसमें 6.59-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

OPPO K15 Pro series
लॉन्च डेट – 1 अप्रैल (चीन)
ओपो के15 टर्बो प्रो और के15 टर्बो प्रो+ 1 अप्रैल को चीन में लॉन्च होंगे। इनमें भी बिल्ट-इन कूलिंग फैन मिलेगा जो हैवी प्रोसेसिंग और लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन को हीट होने से रोकेगा और गर्म हवा बाहर फेंकेगा। लीक्स के अनुसार OPPO K15 Turbo Pro को MediaTek Dimensity 8500 और Pro+ को Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। इनमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है। प्रो मॉडल का स्क्रीन साइज 6.59-इंच और प्रो+ का 6.78-इंच बताया गया है। वहीं ओपो के15 प्रो को 7500mAh बैटरी और के15 प्रो को 8000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है।
नोट : जैसे-जैसे अन्य स्मार्टफोंस की जानकारी सामने आएगी या फिर किसी मोबाइल की लॉन्च डेट ऑफिशियल होगी, इस लिस्ट को अपडेट कर दिया जाएगा।




















