
मोटोरोला ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है। Motorola Edge 70 और Edge 70 Fusion के साथ इंडिया में उपलब्ध होने वाला यह सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन मॉडल है। मोटोरोला ऐज 70 प्रो MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर पर काम करने वाला भारतीय बाजार का पहला स्मार्टफोन बनकर आया है। 6.99mm तक की थिक बॉडी, 50MP Front Camera और 6500mAh battery की ताकत वाले इस लेटेस्ट 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
मोटोरोला ऐज 70 प्रो 5जी फोन MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर पर लाया गया है। इससे पहले कोई भी मोबाइल इस चिपसेट पर लॉन्च नहीं हुआ है। डाइमेंसिटी 8500 एक्स्ट्रीम 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर सीपीयू है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 21,94,258 AnTuTu score अचीव कर चुका है। गौरतलब है कि यह OnePlus Nord 6 के 23,66,913 स्कोर से कुछ ही कम है।

Motorola Edge 70 Pro 5G फोन को 6.8-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह Extreme AMOLED पैनल पर बनी कर्व्ड डिस्प्ले है जिसपर हाई 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। फोन स्क्रीन Water Touch फीचर से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी मोबाइल पर बिना परेशानी काम कर सकता है।
मोटोरोला ऐज 70 प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च हुआ है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT710 सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर और 122° एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल + मैक्रो लेंस और डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए यह मोटोरोला का नया 5जी फोन 6500mAh बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 29 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह स्मार्टफोन 14 घंटे, 1 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W TurboPower तकनीक दी गई है।
यह मोटोरोला फोन MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर लाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। वहीं डिवाइस को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। ब्रांड ने फोन डिस्प्ले को प्रोटेक्शन देने के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर भी चढ़ाई है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

मोटोरोला ऐज 70 प्रो को LPDDR5X RAM + UFS 4.1 Storage तकनीक पर लाया गया है। जो स्मूथ और लैगफ्री मल्टीटास्किंग के साथ ही फास्ट मेमोरी एक्सेस प्रदान करता है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसे 4600mm² vapor chamber के साथ लाया गया है। यह एंड्रॉयड 16 वाला फोन है जिसे कंपनी 3 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है।
मोटोरोला ऐज 70 प्रो 38,999 रुपये का है। यह मोबाइल के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का प्राइस है। वहीं 12GB RAM वाला 5G फोन 41,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 256जीबी मेमोरी मिलती है। Axis और HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को कंपनी 2,000 रुपये का डिस्काउंट देगी जिसके बाद फोन की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये पड़ेगी। Motorola Edge 70 Pro की सेल 29 अप्रैल से शुरू होगी जिसे PANTONE Tea PANTONE Lily White और PANTONE Titan कलर में खरीदा जा सकेगा।










