Infinix HOT 70 4G की रियल फोटो और बॉक्स इमेज लीक, 5600mAh बैटरी से हो सकता है लैस

Join Us icon

Infinix की अपकमिंग HOT सीरीज को लेकर पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है। इसमें आने वाला Infinix HOT 70 4G कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी स्पॉट हुआ है। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं, अब लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की रिटेल बॉक्स इमेज और रियल-लाइफ फोटो सोशल मीडिया साइट एक्स पर लीक हो गई हैं, जिससे इसके डिजाइन और कुछ अहम फीचर्स सामने आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक हुई रिटेल बॉक्स इमेज के अनुसार Infinix HOT 70 4G में 5600mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इसके अलावा फोन में 256GB स्टोरेज वैरियंट मिलने की भी जानकारी दिख रही है, जो इस सेगमेंट में यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

डिजाइन की बात करें तो सामने आई रियल-लाइफ इमेज में Infinix HOT 70 4G फोन का रियर पैनल यूनिक पैटर्न के साथ नजर आया है। इसमें पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल और LED फ्लैश दिया गया है। वहीं, साइड फ्रेम पर पावर और वॉल्यूम बटन मौजूद हैं। जबकि पावर बटन के नीचे अलग से ऑरेंज कलर का बटन भी देखने को मिलता है। जो किसी कस्टम फंक्शन के लिए इस्तेमाल हो सकता है। फोन के नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Infinix Hot 70 4G स्मार्टफोन को 720 x 1576 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें MediaTek Helio G100 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन इस महीने अप्रैल में 4GB, 6GB और 8GB RAM के साथ ग्लोबली लॉन्च हो सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 70 4G में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है। यह GC50F6A या OV50D40 सेंसर हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनफिनिक्स हॉट 70 को 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है।

Infinix HOT 70 4G में GSM, WCDMA और LTE नेटवर्क सपोर्ट के साथ WiFi 5, Bluetooth (BR + EDR + BLE), FM और NFC जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा यह स्मार्टफोन GPS, GLONASS, BDS और Galileo जैसे मल्टीपल नेविगेशन सिस्टम्स को भी सपोर्ट कर सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी Infinix HOT 70 4G डिवाइस का साइज 167.92 mm × 79.12 mm × 7.64 mm हो सकता है। साथ ही इसमें IP65 रेटिंग मिलने की भी बात सामने आई है, जो इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट बना सकती है। खास बात यह है कि कंपनी इस फोन के साथ 5 साल तक सिक्योरिटी और फंक्शनलिटी अपडेट दे सकती है। जो बजट सेगमेंट में इसे अलग बना सकता है।

अपकमिंग Infinix HOT 70 4G बजट में नया ऑप्शन बनकर आ सकता है। जिसमें बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और यूनिक डिजाइन देखने को मिल सकता है। हालांकि देखना होगा कि कंपनी इसे किस कीमत पर लॉन्च करती है। फोन के आगे के अपडेट के लिए आप 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here