आज प्री आॅर्डर पर जा रहा है शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो, लेकिन अभी नहीं मिलेगा यह फोन, जानें क्या है कारण

Join Us icon

आज शाओमी यूजर्स के लिए दो बड़ी खबर है। जहां एक खबर खुशी देगी तो दूसरी खबर आपको थोड़ी निराशा दे सकती है। सबसे पहले बता दूं कि शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो आज फिर से प्री आॅर्डर पर जा रहा है। पिछले सप्ताह भी 27 अप्रैल को इसका प्री आॅर्डर तय था लेकिन कंपनी बिना किसी सूचना के इसे रद्द कर दिया था। इसके साथ ही जानकारी आई थी कि यह फोन 4 मई को प्री आॅडर के लिए उपलब्ध होगा और आज आप अपना फोन बुक करा सकते हैं। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की प्री बुकिंग आज मी ​इंडिया स्टोर से होगी। 12 बजे से यह सेल शुरू होगा जिसमें आप भाग ले सकते हैं। सेल में भाग लेने के लिए यहां क्लिक करें।

हालांकि आपके बता दूं कि शाओमी का यह फोन अब 1,000 रुपये महंगा हो गया है। कंपनी ने बताया है​ कि भारत में रेडमी नोट 5 प्रो और मी एलईडी टीवी 4 (55”) के दाम बढ़ा दिए गए हैं। शाओमी की ओर से रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत में 1,000 रुपये तथा मी एलईडी टीवी 4 (55) की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कीमत में इज़ाफे के बाद 1 मई से 13,999 रुपये रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत 14,999 रुपये हो गई है और मी एलईडी स्मार्ट टीवी को 44,999 रुपये खरीद पाएंगे। 10 मई को लॉन्च होगा शाओमी का सस्ता बेजल लेस स्मार्टफोन रेडमी एस2
xiaomi redmi note 5 pro first look in hindi
हालांकि 91मोबाइल्स के बाद इस बाबत और बड़ी खबर है। कंपनी ने 91मेबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी दी है​ कि ”रेडमी नोट 5 प्रो की उपलब्धता में अभी 2 से 4 हफ्ते का समय लग सकता है।” हालांकि प्री बुकिंग आज करा सकते हैं लेकिन फोन आपको देरी से प्राप्त होगा।

कंपनी ने कीमत बढ़ाने का फैसला लेने के ​पीछे प्रोडक्शन बढ़ाने का ही तर्क दिया था। शाओमी के इंडिया हेड मनु जैन का कहना है था कि कन्यूमर्स की डिमांड पूरी करने यानि प्रर्याप्त मात्रा में रेडमी नोट 5 प्रो और मी एलईडी टीवी 4 (55) ग्राहकों को उपलब्ध कराने के लिए कंपनी को प्रोडक्शन बढ़ाना पड़ रहा है और इस कारण फोन के कीमत में इजाफा हो रहा हैं। वहीं भारत में इंपोर्ट ​ड्यूटी भी बढ़ा दी गई है इस वजह से भी मूल्य पर असर पड़ा है। एक्सक्लूसिव : इसी माह भारत में लॉन्च होगा अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला वीवो एक्स21

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को मेटल यूनिबॉडी के साथ पेश किया गया है और फोन में 5.99 इंच की स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाला फुल एचडी+ स्क्रीन के साथ पेश किया है।
xiaomi redmi note 5 pro first look in hindi
यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 सीपीयू पर कार्य करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो बेहद खास माना जा रहा है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो दो वेरियंट में उपलब्ध है। कंपनी ने इसे 4जीबी और 6जीबी रैम मैमोरी में उतारा है। हालांकि दोनों मॉडल में आपको 64जीबी की ही इंटरनल मैमोरी मिलेगी।

यह फोन मीयूआई 9.5 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। कैमरे की बात करें तो इस में 12-मेगापिक्सल+5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। वहीं पाावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसे 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस किया है।