
itel ने भारतीय बाजार में अपना नया फीचर फोन itel Aqua लॉन्च कर दिया है। ब्रांड का दावा है कि यह भारत का पहला IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन है। जिसे भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह सस्ते प्राइस में उन लोगों को लुभा सकता है तो आज के दौर में भी Feature Phone उपयोग करना पसंद करते हैं। आइए, कीमत और फीचर्स जानते हैं।
itel Aqua की कीमत
itel Aqua फोन को Blue, Red और Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी कीमत सिर्फ 1,799 रुपये रखी गई है। यह देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

itel Aqua क्यों है अलग
itel Aqua की सबसे बड़ी खासियत इसकी IP67 रेटिंग है। कंपनी के अनुसार यह फीचर फोन पानी और धूल से सुरक्षित रह सकता है। यानी फोन को 30 मिनट तक पानी में डूबे रहने के बाद भी नुकसान नहीं होगा। साथ ही यह कीचड़, बारिश और धूल भरे माहौल में भी आसानी से काम कर सकता है। कंपनी का कहना है कि भारत के अलग-अलग मौसम और कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर इसे बनाया गया है।
itel Aqua में AI Environmental Noise Cancellation (ENC) तकनीक भी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला फीचर फोन है जिसमें यह फीचर दिया जा रहा है। यह तकनीक कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करती है, जिससे भीड़भाड़ वाले बाजार, ट्रैफिक, फैक्ट्री या अन्य जगहों पर साफ आवाज सुनाई देती है।
itel Aqua के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
itel Aqua में 2.4-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1200mAh बैटरी मिलती है और चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट दिया गया है। डिवाइस में Bluetooth कनेक्टिविटी, वायरलेस FM रेडियो विद रिकॉर्डिंग, कॉल रिकॉर्डिंग और 60 कॉल लॉग्स जैसे कई फीचर्स हैं।
itel Aqua फोन में 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें VGA कैमरा मिलता है। डिवाइस King Voice फीचर के साथ आता है, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में वॉइस असिस्टेंस प्रदान कर सकता है। फोन 10 रीजनल लैंग्वेज को भी सपोर्ट करता है।
itel Aqua फोन Inno Series के तहत आया है। ब्रांड के अनुसार इसे durability, convenience और practical innovation पर फोकस करते हुए तैयार किया गया है। itel की एक इंटरनल सर्वे रिपोर्ट के अनुसार लगभग 42 प्रतिशत फीचर फोन यूजर्स अपने फोन को पानी से खराब होने के कारण बदलते हैं। इसी समस्या को देखते हुए नया फोन बनाया गया है।

itel India के CEO Arijeet Talapatra ने लॉन्च के दौरान कहा कि कंपनी भारत के अलग-अलग मौसम और यूजर्स की जरूरतों के अनुसार इनोवेटिव प्रोडक्ट्स लाने पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि Aqua फीचर फोन आम यूजर्स की बड़ी समस्या का समाधान करने की कोशिश करता है।
यदि आप भी फीचर फोन लेना पसंद करते हैं और बढ़िया ऑप्शन देख रहे हैं तो itel Aqua को चुन सकते हैं। हम आपको लगातार ऐसे ही टेक अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।








