
टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने आज भारतीय बाजार में अपना नया लो बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल सिर्फ 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है जिसमें MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर और एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी के साथ 8GB RAM की ताकत दी गई है। सस्ते स्मार्टफोन इनफिनिक्स स्मार्ट 20 का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Infinix Smart 20 प्राइस
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 स्मार्टफोन इंडिया में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 12,499 रुपये है। वहीं मोबाइल का बड़ा वेरिएंट 4GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसे 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। शुरुआती सेल में इस फोन पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यह सस्ता स्मार्टफोन Shadow Black, Polaris Titanium, Sunlike Orange और Cloudline Blue कलर में बिकेगा।

Infinix Smart 20 स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 4जी फोन को 1576 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह IPS LCD पैनल पर बनी पंच-होल स्टाइल डिस्प्ले है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 700निट्स हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट पैनल पर भी एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है।
Infinix Smart 20 स्मार्टफोन को MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स में इस मोबाइल में Mali-G52 दिया गया है। नया इनफिक्स फोन भारत में एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो XOS16 के साथ मिलकर काम करता है। यह मोबाइल Memory Fusion तकनीक से लैस है जो 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत देती है।

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 4जी फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है। यह मोबाइल ड्रॉप रेजिस्टेंस बॉडी पर लाया गया है जो कंपनी के मुताबिक 1.5मीटर की उंचाई से गिरने के बाद भी सुरक्षित रह सकता है। इस फोन में Smart Noise Cancellation जैसे फीचर के चलते भीड़भाड़ व ट्रैफिक के शोर में भी बिना परेशानी कॉल पर बात की जा सकती है।
वहीं Infinix Smart 20 को Ultra Link टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा जो इसे 1 किलोमीटर तक का ऑफलाइन कम्यूनिकेशन प्रदान कर सकती है। इस फोन के साइड फ्रेम पर डेडिकेटेड AI बटन लगाया गया है जो सिंगल टैप में ही कई एआई फीचर्स प्रदान करता है। यह फोन में Infrared सेंसर भी मौजूद है जिसके चलते मोबाइल को टीवी रिमोट बनाया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स स्मार्ट 20 स्मार्टफोन को 5200mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह कुछ छोटी लग सकती है। हालांकि कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज में यह फोन 933 घंटे यानी तकरीबन 38 दिन का स्टेंडबाय टाइम दे सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह सस्ता स्मार्टफोन 5W reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।









