
Oppo ने जापान में नया स्मार्टफोन Oppo Reno 15A 5G लॉन्च कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि जहां कंपनी चीन में Reno 16 सीरीज लॉन्च कर चुकी है और ग्लोबल लॉन्च की तैयारी चल रही है, वहीं अब Reno 15 सीरीज का यह नया मॉडल पेश किया गया है। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो यह Oppo Reno 15F का रीब्रांडेड वर्जन है। फोन में 7,000mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा जैसे कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।
Oppo Reno 15A 5G स्पेसिफिकेशंस
Oppo Reno 15A 5G में 6.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर Full HD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 10-बिट कलर डेप्थ का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए AGC Dragontrail STAR D+ ग्लास लगा है। वहीं, बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

परफॉरमेंस के लिए Oppo Reno 15A 5G स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर रन करता है।
7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग
Oppo Reno 15A 5G की सबसे बड़ी खूबी इसकी 7,000mAh बैटरी है। कंपनी ने इसे 80W फास्ट चार्जिंग और 55W PPS चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया है। बड़ी बैटरी के चलते यह फोन लंबे समय तक उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।
50MP OIS कैमरा और IP69 रेटिंग से है लैस
फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 15A 5G फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में NFC, Bluetooth 5.1, USB Type-C ऑडियो सपोर्ट और microSD कार्ड की सुविधा दी गई है। मजबूती के लिए डिवाइस को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली हुई है, जो इसे धूल और पानी से बचाती है।
Oppo Reno 15A 5G की कीमत
Oppo Reno 15A 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 64,800 जापानी येन (करीब 38,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल 76,800 जापानी येन (करीब 45,000 रुपये) में उपलब्ध होगा। कलर्स के मामले में Oppo Reno 15A फोन Afterglow Pink, Twilight Navy और Aurora Blue में मिलेगा।

यदि आप जापान में हैं और बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और कैमरा वाला मिड रेंज फोन देख रहे हैं तो Oppo Reno 15A 5G अच्छा विकल्प है। आप इसे चुन सकते हैं। वहीं, अन्य देश के लोग Oppo Reno 15F चुन सकते हैं। दोनों मॉडल्स में स्पेसिफिकेशंस समान हैं। इंडियन ग्राहकों के लिए बता दें कि Oppo Reno 15C अच्छा विकल्प है और ऐसी ही खूबियों के साथ आता है। ऐसे ही और टेक अपडेट पढ़ने के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।









