
ओपो रेनो 15 सीरीज इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। भारत में इस सीरीज के तहत OPPO Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini मॉडल लाए जाएंगे। इन तीनों मोबाइल्स के अलावा कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में Reno 15 Pro Max और Reno 15F फोन भी उतार दिए हैं। रेनो15 प्रो मैक्स की डिटेल्स (यहां क्लिक) कर पढ़ी जा सकती है और रेनो 15एफ की पूरी जानकारी आगे दी गई है।
ओपो रेनो 15एफ 5जी फोन 2372 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लाया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1400nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया है। यह ओपो मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक सपोर्ट करता है और कंपनी ने स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया है।
OPPO Reno 15F एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 16.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बना क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 710 जीपीयू मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 15एफ 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल मेन OIS कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और 112° एफओवी वाले 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OPPO Reno 15F इस सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। ग्लोबल मार्केट में इसे 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया है। बताते चलें कि रेनो 15 प्रो और प्रो मैक्स मॉडल्स में जहां 6,500एमएएच बैटरी दी गई है वहीं ओपो रेनो 15 5जी फोन 6,200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। रेनो 15एफ इस तीनों से अधिक पावरफुल बैटरी पर आया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग के साथ ही वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।
ओपो रेनो 15एफ के अन्य फीचर्स पर नज़र डालें तो यह मोबाइल IP69 रेटिंग के साथ आया है जो इसे डस्ट और वॉटर डैमेज से बचाने में मदद करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.1 के साथ NFC का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इस 5 साल की अपडेट के साथ पेश किया है। फिलहाल इस फोन की कीमत अनविल नहीं हुई और इसकी जानकारी जल्द ही अपडेट कर दी जाएगी। विदेशी बाजार में यह मोबाइल Afterglow Pink, Twilight Blue और Aurora Blue कलर में बिकेगा।











