6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ Vivo Y6e 5G चीन में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Join Us icon

Vivo ने चीन में अपने Y-सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया Vivo Y6e 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। खास बात यह है कि यह डिवाइस पहले लॉन्च हो चुके Vivo Y60, Vivo Y60m और Vivo Y6t 5G जैसे समान स्पेसिफिकेशंस के साथ आया है। इसमें बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर जैसे कई फीचर्स हैं। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो सस्ते में अच्छा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo Y6e 5G स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y6e 5G में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1600 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। इस स्क्रीन में 120Hz, 180Hz और 240Hz टच सैंपलिंग रेट का भी सपोर्ट मिलता है। कंपनी इसे फ्लिकर-फ्री आई प्रोटेक्शन डिस्प्ले के साथ लेकर आई है।

परफॉरमेंस के लिए Vivo Y6e 5G स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट है। यही नहीं फोन में 6GB मेमोरी फ्यूजन तकनीक भी मौजूद है, जिससे RAM बढ़ाई जा सकता है।

6500mAh बैटरी है बड़ी खूबी

Vivo Y6e 5G की बड़ी खासियत इसकी 6500mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 5 साल तक लंबी लाइफ देने में सक्षम है। चार्जिंग के लिए इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ फोन OTG रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे जरूरत पड़ने पर अन्य डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y6e 5G फोन में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह नाइट मोड, पोर्ट्रेट, पैनोरामा, डॉक्यूमेंट करेक्शन, स्लो मोशन, टाइम-लैप्स और प्रोफेशनल मोड जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम हैं।

अन्य फीचर्स

Vivo Y6e 5G स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल नैनो सिम सपोर्ट, Bluetooth 5.1, Wi-Fi Display, GPS, Beidou, GLONASS, Galileo और QZSS जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। फोन में USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल और सिंगल स्पीकर भी मिलता है। हालांकि NFC और जायरोस्कोप सपोर्ट नहीं दिया गया है। मजबूती के लिए SGS 5-स्टार ड्रॉप और शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।

Vivo Y6e 5G की कीमत

Vivo Y6e 5G को चीन में 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1,599 युआन (करीब 22,000 रुपये) रखी गई है। यह Twilight Black, Sunset Blue और Flowing Clouds White कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

यदि आप चीन में हैं और कम कीमत वाला 5जी स्मार्टफोन खोज रहे हैं तो Vivo Y6e 5G अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसकी बड़ी बैटरी आपको लंबा बैकअप देगी साथ ही कैमरा और डिस्प्ले भी अच्छा है। 91मोबाइल्स पर टेक से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here