
OnePlus ने भारत में अपने OnePlus Nord CE 6 स्मार्टफोन की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी है। यह फोन लॉन्च होने के बाद दूसरी बार महंगा हुआ है। इससे पहले कंपनी ने हाल ही में OnePlus 15 और OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमतों में भी बढ़ोतरी की थी। आइए, आगे आपको Nord CE 6 का लेटेस्ट प्राइस बताते हैं।
OnePlus Nord CE 6 की नई कीमत
OnePlus Nord CE 6 की नई कीमतें OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट हो चुकी हैं। इसका 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरियंट 33,999 रुपये का हो गई है, जबकि पहले यह 31,999 रुपये में उपलब्ध था। वहीं, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 36,999 रुपये कर दी गई है, जो पहले 34,999 रुपये थी।

लॉन्च के समय OnePlus Nord CE 6 की 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये थी। यानी अब दोनों मॉडल्स अपनी शुरुआती कीमत से 4,000 रुपये महंगे हो चुके हैं।
OnePlus Nord CE 6 के स्पेसिफिकेशंस
OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।
OnePlus Nord CE 6 फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS (Optical Image Stabilization) का सपोर्ट भी मिलता है। ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी यह फोन शानदार है। इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल, पानी और कठिन परिस्थितियों से बेहतर सुरक्षा देती हैं।

OnePlus Nord CE 6 की 34,000 रुपये शुरुआती कीमत की वजह से ग्राहक दूसरे मॉडल्स भी देख सकते हैं। बाजार में Redmi Turbo 5 और POCO X8 Pro मॉडल्स भी इसी रेंज में आते हैं और बेहतर परफॉरमेंस के लिए जाने जाते हैं। हालांकि वनप्लस फोन जतनी बड़ी बैटरी अन्य ब्रांड नहीं देंगे। साथ ही ब्रांड वैल्यू भी ज्यादा है।
यदि आप लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और बेहतर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को आगे रखते हैं, तो Nord CE 6 अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, जो यूजर्स कम कीमत में इसी प्रोसेसर वाला फोन चाहते हैं, उनके लिए Motorola Edge 70 Fusion भी बढ़िया ऑप्शन रहेगा। आप अपनी पसंद के ब्रांड और जरूरत के अनुसार फोन चुन सकते हैं। हम आगे की कीमत बढ़ने या घटने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









