
Redmi अपनी Note सीरीज का विस्तार करने की तैयारी में लग रहा है। हाल ही में कंपनी ने चीन में Redmi 17C 4G को लॉन्च किया था। वहीं, अब नए लीक में Redmi Note 17 सीरीज के आगामी स्मार्टफोन की अहम जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी जुलाई में एक नया मिड-रेंज फोन लॉन्च कर सकती है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बड़ी बैटरी हो सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
मिल सकती है 9,000mAh बैटरी और 1.5K डिस्प्ले
लीक के अनुसार, Redmi का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन बेसिक कामों और लंबी बैटरी लाइफ पर फोकस कर सकता है। इसमें लगभग 9,000mAh क्षमता की बैटरी, 1.5K फ्लैट डिस्प्ले, हाई-वॉल्यूम डुअल स्पीकर्स और बेहतर मजबूती के लिए फ्लैगशिप-लेवल वॉटर एवं ड्रॉप रेजिस्टेंस मिलने की बात समाने आई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन के नाम या स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट
टिप्स्टर का दावा है कि इस आगामी रेडमी फोन में Qualcomm का Snapdragon 6-सीरीज प्रोसेसर मिल सकता है। हालांकि चिपसेट का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Snapdragon 6 Gen 5 हो सकता है।
बता दें कि मई में Snapdragon 6 Gen 5 की घोषणा के समय Qualcomm ने पुष्टि की थी कि Redmi इस चिपसेट का उपयोग करने वाले शुरुआती ब्रांड्स में शामिल होगा। इसलिए संभावना है कि Redmi Note 17 सीरीज का यही फोन इस नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
10,000mAh बैटरी वाला मॉडल भी हो सकता है लॉन्च
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Redmi आने वाले समय में और भी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन ला सकती है। माना जा रहा है कि Redmi Note 17 Pro Max नाम से आने वाला अपकमिंग मॉडल 10,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, यह डिवाइस जुलाई में नहीं बल्कि अगस्त या सितंबर में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। जिसके बाद अन्य बाजारों में एंट्री हो सकती है।
Redmi K90 Ultra होगा 30 जून को लॉन्च
Redmi इसी महीने अपनी K-सीरीज का नया स्मार्टफोन Redmi K90 Ultra भी लॉन्च करने वाली है। ब्रांड ने आज ही कंफर्म किया है कि यह 30 जून को लॉन्च होगा। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार 8,500mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और इनबिल्ट एयर-कूलिंग फैन सिस्टम जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
बताते चलें कि फिलहाल Redmi ने Note 17 सीरीज के नए स्मार्टफोन को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, ये जानकारियां सिर्फ लीक पर आधारित हैं इसलिए आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।









