
Xiaomi अपनी अगली Redmi Note सीरीज में बड़ा बैटरी अपग्रेड दे सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी की आने वाली Redmi Note 17 सीरीज अब तक की सबसे बड़ी बैटरी साइज के साथ लॉन्च हो सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिपस्टर ने लॉन्च टाइमलाइन भी शेयर किया है। आइए, आगे लीक डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार इस बार Xiaomi बैटरी बैकअप और लंबे समय तक चलने वाली परफॉरमेंस पर जोर दे सकता है। बता दें कि Redmi Note 17 सीरीज मौजूदा Redmi Note 15 लाइनअप को रिप्लेस करेगी। खास बात यह है कि Xiaomi कुछ मार्केट्स में Redmi Note 16 नाम को स्किप भी कर सकती है और सीधे 17 नंबर लेकर आ सकती है।
Redmi Note 17 10,000mAh बैटरी लीक
टिप्स्टर Yogesh Brar के नए लीक के अनुसार, चीन में लॉन्च होने वाले Redmi Note 17 मॉडल्स में 10,000mAh से ज्यादा साइज वाली बैटरी दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह Redmi Note सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। तुलना करें तो Redmi Note 15 Pro के चाइना मॉडल में 7,000mAh बैटरी मिलती है।
Redmi Note 17 series will be getting larger batteries this time
10,000mAh+ battery for China
8,000 / 9,000mAh battery range for Global
Launch timeline same as last year : September
— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) June 1, 2026
यदि ग्लोबल मार्केट्स और भारत में आने वाले मॉडल्स की बात करें तो इनमें 8,000mAh से 9,000mAh तक की बैटरी देखने को मिल सकती है। फिलहाल भारत में उपलब्ध Redmi Note 15 Pro सीरीज 6,500mAh बैटरी के साथ आती है। ऐसे में नई सीरीज बैटरी के मामले में बड़ा अपग्रेड साबित हो सकती है।
बड़ी बैटरी का ट्रेंड तेज
पिछले कुछ महीनों में Honor, Realme, OnePlus और अन्य ब्रांड्स भी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस पर तेजी से काम कर रहे हैं। ऐसे में Xiaomi भी Redmi Note 17 सीरीज के जरिए इसी ट्रेंड को और मजबूत करता दिख रहा है।
सितंबर में हो सकता है लॉन्च
लीक के अनुसार आगामी Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसे सितंबर में पेश किया जा सकता है। हालांकि फिलहाल प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले और चार्जिंग स्पीड जैसी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ्तों में इस सीरीज से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती हैं।
अगर यह लीक सही साबित होता है, तो Redmi Note 17 सीरीज मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आ सकती है। ऐसे में यह उन ग्राहकों को लुभा सकती है जो लंबा बैकअप पसंद करते हैं। बड़ी बैटरी के साथ अगर Xiaomi फास्ट चार्जिंग और दमदार प्रोसेसर भी देता है, तो यह सीरीज Realme और OnePlus जैसे ब्रांड्स को टक्कर दे सकती है। हालांकि असल जानकारी सामने आने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।









