Samsung Galaxy S27 Ultra की लीक इमेज में सामने आईं कथित डिटेल्स, 6000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का दावा

Join Us icon

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्टर इमेज वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में Samsung Galaxy S27 Ultra के डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और सॉफ्टवेयर सहित कई स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। हालांकि, ब्रांड की ओर से इस पोस्टर में दी गई किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए सभी जानकारियों को फिलहाल केवल संभावित लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है। आइए, आगे आगामी फोन की डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy S27 Ultra डिटेल्स लीक

लीक इमेज के अनुसार Samsung Galaxy S27 Ultra में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर QHD+ रिजॉल्यूशन 1Hz से 144Hz तक एडाप्टिव रिफ्रेश रेट मिलने का दावा किया गया है। यही नहीं पोस्टर में Advanced Privacy Display का भी जिक्र किया गया है।

samsung-galaxy-s27-ultra-leak-image-specifications

प्रोसेसर की बात करें तो Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट का जिक्र किया गया है, जिसे 2nm प्रोसेस पर आधारित बताया गया है। इसके साथ 12GB और 16GB LPDDR6 रैम तथा 256GB, 512GB और 1TB तक UFS 5.0 स्टोरेज मिलने बात सामने आई है।

वायरल पोस्टर की सबसे बड़ी खासियत इसका नया कैमरा डिजाइन है। इमेज में Galaxy S27 Ultra को पुराने अलग-अलग कैमरा रिंग्स की बजाय हॉरिजॉन्टल कैमरा बार डिजाइन के साथ देखा जा सकता है। कैमरा सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा Variable Aperture के साथ, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की संभावना है। जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है।

वायरल इमेज के अनुसार Galaxy S27 Ultra में 5,500mAh से 6,000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ Faster Wired Charging और Qi2 Wireless Charging सपोर्ट मिलने की भी बात कही गई है। हालांकि चार्जिंग स्पीड के बारे में पोस्टर में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

लीक के मुताबिक स्मार्टफोन Android 17 आधारित One UI 9 पर काम कर सकता है। इसमें बिल्ट-इन S Pen स्लॉट, बेहतर AI फीचर्स, बढ़िया फेस रिकग्निशन और नया कैमरा लेआउट मिलने का भी दावा किया गया है। फोन को “Built for the Future” टैगलाइन के साथ दिखाया गया है। जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस, प्रो-ग्रेड कैमरा, ऑल-डे बैटरी और सिक्योरिटी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

आखिर में आपको बताते चलें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस इमेज में जो जानकारी सामने आई है कितनी सही साबित होती है ये तो आने वाले समय में पता चलेगा लेकिन फिलहाल इस इमेज की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है। Samsung ने भी Galaxy S27 Ultra के डिजाइन, खूबियां या इस वायरल पोस्टर को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। इसलिए असल जानकारी के लिए इंतजार करना ही बेहतर होगा। हम आपको इस फ्लैगशिप डिवाइस से जुड़े आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here