
iQOO ने होम मार्केट चीन में नया प्रीमियम टैबलेट iQOO Pad 5c लॉन्च कर दिया है। यह टैब iQOO Pad 5 सीरीज का नया मॉडल है। जिसमें Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले, AI आधारित प्रोडक्टिविटी फीचर्स और 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी इसे एंटरटेनमेंट, गेमिंग और हर वर्ग के लोगों के लिए लेकर आई है। आइए, आगे इसकी फुल डिटेल्स जानते हैं।
iQOO Pad 5c स्पेसिफिकेशंस
iQOO Pad 5c में 12.1-इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। जो 2.8K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी थिकनेस केवल 6.62mm है, जबकि इसका वजन 584 ग्राम रखा गया है, जिससे यह अपने बड़े डिस्प्ले के बावजूद काफी स्लिम है।

परफॉरमेंस के लिए iQOO Pad 5c में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इसमें LPDDR5X RAM के साथ 128GB स्टोरेज वैरियंट में UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। जबकि 256GB वैरियंट को फास्ट UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिससे ऐप्स और गेम्स की लोडिंग स्पीड बेहतर मिलेगी। गेमिंग के लिए Pad 5c में Game Super Resolution, Live Streaming Assistant और बड़ा ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम भी मिलता है, जो लंबे समय तक गेमिंग के दौरान बेहतर थर्मल मैनेजमेंट में मदद करता है।
पावर बैकअप के लिए iQOO Pad 5c में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा और फोटोग्राफी के लिए 8MP का रियर कैमरा दिया गया है।
ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए iQOO Pad 5c टैबलेट में क्वाड-स्पीकर सेटअप मिलता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह टैबलेट OriginOS 6 पर रन करता है। इसमें Face Unlock, PC-ग्रेड WPS, AI PPT Assistant, मल्टी-स्क्रीन कोलैबोरेशन, वायरलेस प्रिंटिंग, डॉक्यूमेंट स्कैनिंग और कई AI आधारित प्रोडक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

iQOO Pad 5c की कीमत
iQOO Pad 5c को चीन में तीन स्टोरेज वैरियंट में एंट्री मिली है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 2,699 युआन (करीब 37,200) रखी गई है। वहीं, 8GB + 256GB वेरिएंट 2,999 युआन (करीब 41,800 रुपये) में उपलब्ध होगा। जबकि 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 3,499 युआन (करीब 48,800 रुपये) है। यह टैबलेट Silver Wing और Grey Crystal कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी सेल इसी महीने चीन में शुरू होगी।









