Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है 200MP पेरिस्कोप कैमरा और 8,000mAh बैटरी, सामने आई लीक डिटेल्स

Join Us icon

Vivo के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X500 Pro Max को लेकर लगातार जानकारियां सामने आ रही हैं। इसी बीच लेटेस्ट लीक में टिप्स्टर Digital Chat Station ने इस डिवाइस के कैमरा, डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़ी कई अहम जानकारियां शेयर की हैं। हालांकि, फोन के आने में कई महीने बाकि है इसलिए जानकारी में बदलाव भी संभव हो सकता है। आइए, आगे जानते हैं आगामी प्रो मैक्स मॉडल में क्या खास मिल सकता है।

Vivo X500 Pro Max स्पेसिफिकेशंस

लीक के अनुसार Vivo X500 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 50MP का Sony LOFIC प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसका सेंसर साइज 1/1.28-इंच शेयर किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कंपनी का नया Sony LYT-838 सेंसर हो सकता है। इसके साथ ही LOFIC तकनीक बेहतर डायनामिक रेंज देने में मदद कर सकती है, जिससे ज्यादा रोशनी और कम रोशनी वाली जगहों में अधिक डिटेल के साथ तस्वीरें ली जा सकती हैं।

Vivo X500 Pro Max फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की भी बात कही गई है। लीक के अनुसार यह पेरिस्कोप कैमरा 85mm फोकल लेंथ और 1/1.4-इंच सेंसर के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें हाई-क्वालिटी टेलीफोटो मैक्रो फोटोग्राफी और पहले से बेहतर ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) मिलने की भी बात सामने आई है।

परफॉरमेंस के लिए Vivo X500 Pro Max में MediaTek का आगामी Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। दावा किया जा रहा है कि यह चिपसेट TSMC की 2nm प्रोसेस तकनीक पर आधारित कंपनी का पहला स्मार्टफोन प्रोसेसर हो सकता है।

अपकमिंग Vivo X500 Pro Max फोन में 6.85-इंच का OLED LTPO डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। जो 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह Vivo के सबसे प्रीमियम डिस्प्ले वाले स्मार्टफोंस में से एक हो सकता है।

लीक में यह भी बताया गया है कि Vivo X500 Pro Max में लगभग 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह कंपनी के फ्लैगशिप मोबाइल फोंस में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला बन सकता है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ग्लोबल लॉन्च होने की भी उम्मीद

पूर्व में आई सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स से यह भी लग रहा है कि Vivo X500 Pro Max को ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं, अब तक सामने आई सभी जानकारियां से लगता है कि आने वाले महीनों में नया वीवो मॉडल तगड़े फीचर्स के साथ बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। यदि आप कुछ महीनों बाद फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। आगे के अपडेट भी 91मोबाइल्स पर आपको मिलते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here