
Redmi ने अपनी सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन सीरीज Redmi Note को लेकर बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने शेयर किया है कि पिछले 12 सालों में दुनियाभर में Redmi Note Series की कुल सेल 50 करोड़ (500 मिलियन) यूनिट्स के आंकड़े को पार कर चुकी है। इसी के साथ Redmi ने यह भी पुष्टि कर दी है कि नई Redmi Note 17 Series का आधिकारिक लॉन्च इसी महीने होगा। कंपनी का कहना है कि नई सीरीज में डिस्प्ले, बैटरी, दमदार बॉडी और हर मामले में पहले से बेहतर अनुभव मिलेगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Redmi Note 16 नहीं, सीधे आएगी Note 17 Series
इस जानकारी से यह भी कंफर्म हुआ है कि Redmi ने Note 16 सीरीज को स्किप करते हुए सीधे Redmi Note 17 Series लॉन्च करने वाली है। माना जा रहा है कि Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप नंबर सीरीज यानी Xiaomi 17 के साथ नंबर मिलाने के लिए ऐसा किया है। फिलहाल कंपनी ने सीरीज में आने वाले मॉडल्स की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक्स के अनुसार इस लाइनअप में Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं।

Redmi Note 17 सीरीज में क्या मिल सकता है?
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi Note 17 में 6.83-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 67W फास्ट चार्जिंग, 50MP का प्राइमरी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की उम्मीद है। यह मॉडल मिड-रेंज सेगमेंट के यूजर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।
Redmi Note 17 Pro की बात करें तो इसमें Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर, 1.5K फ्लैट डिस्प्ले, 9,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और फुल वाटर-रेसिस्टेंट डिजाइन देखने को मिल सकता है।
लाइनअप के टॉप मॉडल Redmi Note 17 Pro Max को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट, 1.5K फ्लैट डिस्प्ले, 10,100mAh की बड़ी बैटरी और 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें डुअल स्पीकर्स और फुल वाटर-रेसिस्टेंस भी मिलने की संभावना है।
आधिकारिक स्पेसिफिकेशंस आना बाकि
Redmi ने फिलहाल केवल Redmi Note 17 Series के इस महीने लॉन्च होने की पुष्टि की है। कंपनी ने इसमें आने वाले फोंस के प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी या अन्य खूबियों की जानकारी नहीं दी है। लॉन्च इवेंट में इन सभी जानकारियों से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठेगा। यदि आप नोट सीरीज लेना चाहते हैं और चीन में हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। यह चीन में आने के बाद इंडिया सहित ग्लोबल मार्केट में भी आएगी। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









