
Motorola ने अपने नए फोन Moto G77 Power की भारतीय लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन 8 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। वहीं, लॉन्च से पहले ब्रांड ने फोन की कीमत, डिजाइन, कलर ऑप्शन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस भी Flipkart माइक्रोसाइट में शेयर कर दिए हैं। आइए, आगामी मोटोरोला फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
भारत में 30,000 रुपये से कम होगी कीमत
Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के अनुसार, Moto G77 Power की कीमत भारत में 30,000 रुपये से कम होगी। स्मार्टफोन की सेल लॉन्च के बाद Flipkart और अन्य रिटेल आउटलेट्स के जरिए की जाएगी। कंपनी इसे Black, Blue और Pink कलर ऑप्शन में पेश करेगी। जिनमें Pantone-कलर और प्रीमियम Vegan Leather फिनिश मिलेगा।

Moto G77 Power स्पेसिफिकेशंस कंफर्म
ब्रांड ने पुष्टि की है कि Moto G77 Power में 6.72-इंच Full HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आएगा।
Moto G77 Power फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह स्मार्टफोन तीन दिन तक का बैकअप देने में सक्षम होगा।
फोटोग्राफी के लिए Moto G77 Power में 50MP Sony LYTIA-600 प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
Moto G77 Power स्मार्टफोन Android 16 आधारित Hello UI पर काम करेगा। Motorola ने इसके लिए Android 17 अपडेट देने का भी वादा किया है। इसके अलावा फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos और Hi-Res Audio का सपोर्ट भी मिलेगा।
Motorola ने भारतीय Moto G77 Power मॉडल में मिलने वाले वाले प्रोसेसर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए Moto G77 में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारतीय मॉडल में भी इसी या इसके समान प्रोसेसर का उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि लॉन्च इवेंट के दौरान ही होगी।

यदि आप आने वाले हफ्ते में नया और 30,000 रुपये के अंदर वाला नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो अब तक सामने आए फीचर्स के लिहाज से Moto G77 Power बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसके लिए वेट कर सकते हैं। हम आपको 8 जुलाई के लॉन्च पर इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











