Redmi 17 5G लॉन्च के करीब! 7,500mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ हुआ लिस्ट

Join Us icon

Redmi जल्द ही चीन में अपनी Redmi Note 17 सीरीज लॉन्च करने वाला है। इसे लेकर टीजर भी सामने आ चुका है। इसी बीच ग्लोबल मार्केट के लिए आने वाले Redmi 17 5G को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। यह स्मार्टफोन Malaysia की SIRIM और Taiwan की NCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर एक्सपर्टपिक द्वारा स्पॉट किया गया है। इन लिस्टिंग्स से फोन की बैटरी, चार्जिंग, स्टोरेज वैरियंट और कुछ अहम फीचर्स पता चल गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi 17 5G SIRIM और NCC लिस्टिंग

Redmi 17 5G को 26062RN92G मॉडल नंबर के साथ SIRIM और NCC डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। SIRIM लिस्टिंग में केवल मॉडल नंबर और मार्केटिंग नेम की पुष्टि हुई है। जबकि NCC सर्टिफिकेशन से फोन की अहम जानकारियां सामने आई हैं। लिस्टिंग से यह भी लग रहा है कि कंपनी ने Redmi 15 सीरीज के बाद Redmi 16 ब्रांडिंग को स्किप करते हुए सीधे Redmi 17 लाइनअप ला रही है।

Redmi 17 5G बैटरी और फास्ट चार्जिंग

NCC लिस्टिंग में फोन के BM7H बैटरी मॉडल और MDY-17-EN चार्जर मॉडल की जानकारी सामने आई है। वहीं, TUV सर्टिफिकेशन की जानकारी के अनुसार Redmi 17 5G में 7,500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ बॉक्स में 45W फास्ट चार्जर मिलने की उम्मीद है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 15 5G की तुलना में बड़ा अपग्रेड होगा। जिसमें 7,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया था।

Redmi 17 5G स्टोरेज वैरियंट

NCC सर्टिफिकेशन के मुताबिक Redmi 17 5G को चार स्टोरेज में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें 4GB + 64GB, 4GB + 128GB, 4GB + 256GB और 8GB + 256GB वैरियंट शामिल हो सकते हैं। हालांकि 2026 के ट्रेंड को देखते हुए 4GB RAM को कम माना सकता है, लेकिन बेसिक उपयोग के लिए ग्राहक इसे चुन सकते हैं।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

लीक के अनुसार Redmi 17 5G में 5G, 4G LTE, VoLTE, डुअल-बैंड Wi-Fi (2.4GHz और 5GHz), Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फोन IP64 डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आ सकता है।

अब तक सामने आई जानकारियों को देखें तो Redmi 17 5G की सबसे बड़ी खूबी इसकी 7,500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग हो सकती है। बड़ी बैटरी की वजह से यह उन यूजर्स को लुभा सकता है जो लंबा बैकअप कम कीमत में चाहते हैं। इसे Lava, Infinix, Tecno और realme के सस्ते फोंस से टक्कर मिल सकती है। हम आपको आगे भी इससे जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here