10000mAh बैटरी, 2.8K डिस्प्ले, 12GB RAM और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c

Join Us icon

वीवो का टैबलेट लॉन्च हुआ है। इसका नाम Vivo Pad 5c है और कंपनी इसे अपनी होम मार्केट चाइना में लेकर आई है। यह मिडबजट का प्रीमियम डिवाइस है जिसमें 12GB RAM और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ ही पावरफुल 10000mAh battery और बड़ी 12-इंच 2.8K स्क्रीन दी गई है। नए टैबलेट वीवो पैड 5सी की फुल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स सहित इसकी कीमत का जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo Pad 5c स्पेसिफिकेशन्स

वीवो पैड 5सी एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस टैबलेट में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस डिवाइस में एड्रेनो 735 जीपीयू मौजूद है।

Vivo Pad 5c गेमिंग टैबलेट है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी ने इसमें 3D cooling सिक्टम के साथ ही 32,200mm² vapour chamber चैंबर दिया है जो हैवी प्रोसेसिंग के ​दौरान डिवाइस में पनपी गर्मी को तेजी से बाहर निकाल फेंकता है। यह वीवो टैब LPDDR5x RAM के साथ लाया गया है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखती है। वहीं यूजर्स को इसमें UFS 4.1 storage मिलती है।

वीवो पैड 5सी को कंपनी ने 12.1-इंच की 2.8K डिस्प्ले पर लॉन्च किया है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 7:5 का है। इस स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 900nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं ज्यादा लंबे इस्तेमाल से आंखों को नुकसान ना हो, इसके लिए टैबलेट में आई प्रोटेक्शन मोड भी दिया गया है। बताते चलें कि इस वीवो टैबलेट की थिकनेस केवल 6.62एमएम है।

पावर बैकअप के लिए Vivo Pad 5c में तगड़ी 10000mAh battery दी गई है। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसपर तकरीबन 12.6 घंटे तक वीडियोज़ देखी जा सकती है। इसे 4.5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया है। वहीं नए वीवो टैबलेट को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। हैवी बैटरी के बाद भी इस टैब का वजन 584ग्राम ही है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो पैड 5सी के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग या मीटिंग अटेंड करने के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखते वक्त म्यूजिक का मजा भी बना रहे, इसके लिए कंपनी ने Vivo Pad 5c में 4 स्पीकर लगाए हैं जो पैनारोमिक साउंड देंगे।

ऑफिस का काम टैबलेट में आसानी से किया जा सके, इसके लिए Vivo Pad 5c में PPT Assistant, Vivo File Transfer और floating window जैसे AI बेस्ड ​फीचर्स दिए गए हैं। वहीं यूजर्स को WPS Office भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस टैबलेट में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 सहित 3.5mm हेडफोन जैक भी लगाया गया है। बताते चलें कि इस वीवो टैबलेट को Vivo Pencil 3 stylus और Vivo Smart Touch Keyboard 5 के साथ ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

Vivo Pad 5c प्राइस

वीवो पैड 5सी चीन में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB storage दी गई है जिसका प्राइस 2699 युआन यानी 37 हजार रुपये के करीब है। वहीं 8जीबी + 256जीबी वेरिएंट को 2999 युआन यानी 41 हजार रुपये की रेंज में लाया गया है। इस वीवो टैबलेट का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 3499 युआन यानी 47 हजार रुपये के करीब है। वीवो पैड 5सी को चीन में Blue, Green और Grey कलर में बेचा जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here