Vivo X500 की कैमरा डिटेल्स लीक, 64MP पेरिस्कोप कैमरा और 7,500mAh बैटरी के साथ कर सकता है एंट्री

Join Us icon

Vivo अपनी अगली फ्लैगशिप X500 सीरीज पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस लाइनअप में Vivo X500e, Vivo X500, Vivo X500 Pro या Pro Mini, Vivo X500 Pro Max और Vivo X500 Ultra जैसे मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। इनमें से X500, X500 Pro और X500 Pro Max के इस साल सितंबर में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं, लॉन्च से पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने Vivo X500 के कैमरा स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo X500 कैमरा डिटेल्स लीक

Digital Chat Station के अनुसार, Vivo X500 के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। लीक के अनुसार फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। जिसमें बड़ा 1/1.28-इंच सेंसर हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लगाया जा सकता है। इस पेरिस्कोप कैमरे में 1/2-इंच सेंसर और 70mm इक्विवेलेंट फोकल लेंथ मिल सकती है, जिससे बेहतर ऑप्टिकल जूम और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी का अनुभव हो सकता है।

vivo-x500-camera-specifications-leak-64mp-periscope-7500mah-battery

टिप्स्टर का कहना है कि फिलहाल टेलीफोटो मैक्रो सपोर्ट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि फाइनल प्रोडक्शन यूनिट में यह फीचर शामिल किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यूजर्स पेरिस्कोप कैमरे से क्लोज-अप मैक्रो शॉट्स भी कैप्चर कर पाएंगे।

Vivo X500 स्पेसिफिकेशंस संभावित

कैमरे के अलावा लीक में Vivo X500 फोन के अन्य फीचर्स की भी जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि Vivo X500 में 6.59-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट कर सकता है।

परफॉरमेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 सीरीज का फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने चिपसेट के सटीक मॉडल की पुष्टि नहीं की है।

पूर्व लीक के अनुसार आगामी Vivo X500 में 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो इसे लंबे बैकअप वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोंस की लिस्ट में शामिल कर सकती है। हालांकि फिलहाल इसकी फास्ट चार्जिंग डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।

सितंबर में हो सकती है लॉन्चिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo सितंबर 2026 में चीन में Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max को लॉन्च कर सकता है। वहीं, Vivo X500e और Vivo X500 Ultra के अगले साल की पहली छमाही में आने की उम्मीद है।

बताते चलें कि Vivo X500 सीरीज को लेकर सामने आई सभी जानकारियां लीक्स पर आधारित हैं, इसलिए लॉन्च के समय स्पेसिफिकेशंस में बदलाव संभव हो सकता है। हालांकि इस लाइनअप के फोंस आने वाले समय में शानदार विकल्प बन सकते हैं। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here