Tecno Camon 50 Ultra 5G के फीचर्स हुए कंफर्म, प्रीमियम डिजाइन के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

Join Us icon

Tecno अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाला है। यह 17 जुलाई को आ रहा है। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी ने Amazon पर लाइव माइक्रोसाइट के जरिए फोन के लगभग सभी प्रमुख फीचर्स कंफर्म कर दिए हैं। नए Camon 50 Ultra 5G में बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, दमदार MediaTek प्रोसेसर और कई AI फीचर्स देखने को मिलेंगे। अगर आप कैमरा-फोकस और प्रीमियम डिजाइन वाले स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। उम्मीद है इसे मिड प्रीमियम रेंज में एंट्री मिल सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Tecno Camon 50 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशंस

Tecno Camon 50 Ultra 5G में 1.5K ProXDR Curved AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2800Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करेगा। कंपनी फोन को Silk-Flow Design के साथ ला रही है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.75mm होगी। कलर्स के मामले में यह स्मार्टफोन Nebula Titanium, Misty Purple और Cypres Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

मजबूती के लिए Tecno Camon 50 Ultra 5G फोन में Dual Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगा। यही नहीं इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिला है। फोन IP69K, IP69, IP68 और IP66 रेटिंग के साथ आएगा। जिससे यह धूल, पानी और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स से भी सुरक्षित रह पाएगा।

फोटोग्राफी के लिए Tecno Camon 50 Ultra 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony LYTIA 700C सेंसर है, जो OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आता है। इसके साथ 50MP 3x Telephoto कैमरा होगा। जो 100x Super Zoom और OIS सपोर्ट करेगा। वहीं, तीसरा कैमरा 8MP Ultra-Wide + Macro लेंस होगा, जिसका 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Tecno Camon 50 Ultra 5G फोन में 50MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मिलेगा। खास बात यह है कि यूजर्स फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। कैमरा में Motion Trail, Live Photo और AI Auto Zoom जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

परफॉरमेंस के लिए Tecno Camon 50 Ultra 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया जाएगा। यह प्रोसेसर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स में शानदार अनुभव दे सकता है।

Tecno Camon 50 Ultra 5G फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। जो कंपनी के अनुसार दो दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। Tecno का दावा है कि यह बैटरी 1800 से अधिक चार्जिंग साइकिल के बाद भी अच्छी परफॉरमेंस बनाए रख सकती है। यानी लगभग 5 साल तक बेहतर बैटरी हेल्थ मिल सकती है।

Tecno Camon 50 Ultra 5G में कई नए AI फीचर्स भी दिए जाएंगे। इनमें AI Studio के जरिए फोटो से अनचाही परछाइयों को हटाया जा सकेगा। AI Writing Assistant टेक्स्ट को री-राइट, ग्रामर सुधारने और कंटेंट को समराइज करने में मदद करेगा। वहीं, All-scenario Noise Cancellation कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को कम करके बेहतर वॉइस क्वालिटी प्रदान कर देगा।

कीमत 17 जुलाई को आएगी सामने

Tecno ने अभी Camon 50 Ultra 5G की कीमत के बारे में नहीं बताया है। जो 17 जुलाई के लॉन्च पर बताई जाएगी। हालांकि इसके प्रीमियम फीचर्स को देखते हुए माना जा रहा है कि यह मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन रेंज में उतारा जाएगा। अगर आप दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी, प्रीमियम डिजाइन और लेटेस्ट AI फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Camon 50 Ultra 5G का वेट कर सकते हैं। हम आपको पेश होने की तारीख पर इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here