
Redmi की अगली फ्लैगशिप K-सीरीज लॉन्च से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसे लेकर एक बार फिर टिप्स्टर Digital Chat Station ने जानकारी दी है। जो आगामी Redmi K100 Pro फोन के लिए बताई गई है। इसमें तगड़े स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि पूर्व में आए लीक में भी ऐसे ही फीचर्स देखे गए थे। हालांकि कुछ नई खूबियां भी सामने आई हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi K100 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार आगामी Redmi K100 Pro में फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 185Hz के अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ ही इसमें हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिलने की भी बात कही गई है। पहले आई रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 6.59 इंच या 6.9 इंच का OLED पैनल मिल सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Redmi K100 Pro स्मार्टफोन में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ एक डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप भी दी जा सकती है, जिससे गेमिंग और ग्राफिक्स परफॉरमेंस बेहतर हो सकता है। Redmi K-सीरीज से जुड़ी पिछले लीक्स में भी इस डुअल-चिप सेटअप का जिक्र किया गया था।
फोटोग्राफी के लिए अपकमिंग Redmi K100 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है, जिसमें बड़ा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है, जो मैक्रो फोटोग्राफी को भी सपोर्ट कर सकता है।
फोन में लगभग 8,500mAh साइज की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसे 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। अन्य संभावित फीचर्स में सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स, 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68/IP69 डस्ट व वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग शामिल हो सकती है।
Redmi K100 Pro लॉन्च टाइमलाइन संभावित
फिलहाल Redmi ने K100 Pro की लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, लीक्स के अनुसार Redmi K100 सीरीज को चीन में सितंबर या अक्टूबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद इसका ग्लोबल वर्जन अलग नाम के साथ बाजारों में एंट्री कर सकता है।

यदि आप चीन में हैं और शानदार मिड रेंज फ्लैगशिप लेना चाहते हैं तो Redmi K100 Pro के लिए रुक सकते हैं। हालांकि इसके ऐलान के लिए कुछ महीनों का इंतजार करना होगा। यदि आपको जल्दी है तो अभी बाजार में मौजूद Redmi K90 सीरीज भी ले सकते हैं। यह भी मिड रेंज में तगड़ा अनुभव देती है। हम आपको आगे भी अपकमिंग लाइनअप के अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









