Redmi Note 17 की इंडिया लॉन्च डेट लीक, 8000mAh बैटरी के साथ अगले महीने आ सकता है फोन

Join Us icon

चीन में हाल ही में लॉन्च हुई Redmi Note 17 सीरीज जल्द ही भारतीय बाजार में भी आ सकती है। हालांकि Xiaomi ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन नए लीक में दावा किया गया है कि Redmi Note 17 अगले महीने भारत में लॉन्च हो सकता है। बताया जा रहा है कि भारतीय मॉडल में चीन में लॉन्च किए गए वैरियंट की तुलना में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं, प्रो मॉडल आएगा या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

भारत में कब लॉन्च हो सकता है Redmi Note 17?

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि Redmi Note 17 को भारत में 6 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। टिप्स्टर के अनुसार, भारतीय मॉडल में कुछ स्पेसिफिकेशंस चीन वाले मॉडल से अलग हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Redmi Note 17 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

चीन में लॉन्च हुआ Redmi Note 17 7 इंच के Full HD+ (1080×2396 पिक्सल) OLED डिस्प्ले के साथ आता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।

फोन में 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Android 16 आधारित HyperOS 3 पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 8,000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य फीचर्स के रूप में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, NFC, IR ब्लास्टर और IP66 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Redmi Note 17 Pro स्पेसिफिकेशंस चीन

Redmi Note 17 Pro में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह फोन Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट से लैस है और इसमें 12GB तक RAM व 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

Redmi Note 17 Pro में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

Redmi Note 17 Pro फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिली है। यह भी HyperOS 3 आधारित Android 16 पर काम करता है।

फिलहाल Redmi Note 17 की इंडिया लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी सभी जानकारियां लीक्स पर आधारित हैं। ऐसे में आधिकारिक घोषणा के बाद ही फोन की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की पूरी जानकारी सामने आएगी। उम्मीद है यह मिड रेंज में नया ऑप्शन बनेंगा। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here