Vivo S2 Geekbench पर हुआ स्पॉट! Dimensity 7360 चिप, और 8GB RAM के साथ जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में अपने नए Vivo S2 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। इसे लेकर फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट भी लाइव है। हालांकि लॉन्च डेट अभी नहीं आई है। इससे पहले यह डिवाइस Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हुआ है। जिससे इसके प्रोसेसर, RAM और सॉफ्टवेयर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। आइए, आगे आपको फोन की अब तक आई डिटेल्स देते हैं।

Vivo S2 Geekbench लिस्टिंग

Geekbench पर V2576 मॉडल नंबर वाले Vivo स्मार्टफोन को देखा गया है। जिसे Vivo S2 माना जा रहा है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 998 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,825 अंक हासिल किए हैं।

लिस्टिंग में यह भी सामने आया है कि स्मार्टफोन Android 16 पर काम कर सकता है। इसमें 8GB RAM लगाई जा सकती है। फोन में MediaTek MT6878 चिपसेट दिया गया है, जिसमें चार परफॉरमेंस कोर 2.5GHz और चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं। यह कॉन्फिगरेशन MediaTek Dimensity 7300 सीरीज चिप मिलने का इशारा कर रहा है। इसलिए उम्मीद है इसमें Dimensity 7360 प्रोसेसर लगाया जा सकता है।

यह चिपसेट सोशल मीडिया, वेब ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग सहित गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि, हैवी गेमिंग और लंबे समय तक हाई-परफॉरमेंस के लिए यह फ्लैगशिप चिपसेट जैसा अनुभव नहीं देगा।

Vivo S2 लॉन्च डेट और फीचर्स संभावित

टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Vivo S2 स्मार्टफोन 6 अगस्त को भारत में लॉन्च हो सकता है। लीक्स के अनुसार, S2 में 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 50MP Sony रियर कैमरा, फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिल सकता है।

Vivo S2 फोन के 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज वैरियंट में आने की उम्मीद है। वहीं, इसे Regal Bronze, Sapphire Blue और Silk White कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

Vivo S2 की संभावित कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटरनल रिटेल लिस्टिंग में Vivo S2 के डेमो यूनिट्स की कीमत 38,000 और 42,000 रुपये दिखाई गई है, जबकि 8GB + 128GB वैरियंट की इंटरनल रेफरेंस प्राइस 43,000 रुपये बताई गई है। हालांकि, असल प्राइस के लिए लॉन्च का वेट करना होगा।

Vivo S2 उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो प्रीमियम डिजाइन, कर्व्ड डिस्प्ले और कैमरा एक्सपीरियंस को आगे रखते हैं। यदि फोन की कीमत 40,000 से 45,000 रुपये के बीच रहती है, तो इसका मुकाबला OnePlus, Motorola और Vivo के स्मार्टफोंस से हो सकता है।

अगर आप 45,000 से कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Vivo S2 के आधिकारिक लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च डेट या अन्य अपडेट मिलते ही नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here