Samsung Galaxy Z Fold 8 Series ने बनाया रिकॉर्ड, 72 घंटे में मिले 2.71 लाख प्री-ऑर्डर

Join Us icon

सैमसंग (Samsung) के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 ने भारत में लॉन्च होते ही नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी के मुताबिक, 22 जुलाई को लॉन्च हुई इस नई Galaxy Z Series को केवल 72 घंटे में 2.71 लाख (271,000) से ज्यादा प्री-ऑर्डर मिले हैं। खास बात यह है कि पिछले साल Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को इतनी ही संख्या में प्री-ऑर्डर हासिल करने में करीब 15 दिन लगे थे। इस बार कंपनी ने महज तीन दिनों में यह आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे साफ है कि भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन तेजी से मेनस्ट्रीम बन रहे हैं।

Samsung के मुताबिक, इस बार कुल प्री-ऑर्डर में से 45 प्रतिशत ऑर्डर Tier-2 और उससे छोटे शहरों से आए हैं। इससे पता चलता है कि अब फोल्डेबल स्मार्टफोन की मांग सिर्फ बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे शहरों के ग्राहक भी प्रीमियम और इनोवेटिव डिवाइस को तेजी से अपना रहे हैं। कंपनी का मानना है कि यही बाजार आने वाले समय में सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। Samsung को उम्मीद है कि Galaxy Z Series को मिला यह शानदार रिस्पॉन्स इस साल लॉन्च हुई Galaxy S26 Series के प्री-ऑर्डर रिकॉर्ड की बराबरी कर सकता है।

samsung-galaxy-z-fold-8-first-look-of-this-wide-phone

Galaxy Z Fold 8

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 (Samsung Galaxy Z Fold 8) कंपनी का अब तक का सबसे हल्का Fold स्मार्टफोन बताया जा रहा है। इसका वजन केवल 201 ग्राम है। इसमें 10:16 रेशियो वाला कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो सामान्य स्मार्टफोन जैसा एक्सपीरियंस देता है, जबकि अंदर 4:3 रेशियो वाला बड़ा डिस्प्ले पढ़ने, गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर अनुभव प्रदान करता है।

फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर और 4,800mAh बैटरी दी गई है। Samsung ने इसमें नई Flex Titanium डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिससे फोन पहले से ज्यादा पतला, मजबूत और कम क्रीज वाला बन गया है। डिस्प्ले 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, Vision Booster और Low Reflection कोटिंग के साथ आता है। कैमरे की बात करें, तो इसमें डुअल 50MP कैमरा सिस्टम मिलता है। साथ ही, Dual Recording और My FanCam जैसे AI फीचर्स वीडियो रिकॉर्डिंग को और बेहतर बनाते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपये है। (डिटेल स्पेसिफिकेशंस और ऑफर्स यहां पढ़ें

Galaxy Z Fold 8 Ultra

गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा (Galaxy Z Fold 8 Ultra) कंपनी का सबसे एडवांस फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसमें 8 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग, कंटेंट क्रिएशन और Galaxy AI आधारित वर्कफ्लो के लिए तैयार किया गया है। फोन केवल 4.1mm मोटा (अनफोल्ड) और 215 ग्राम वजनी है।

इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर से लैस है। इसमें 5,000mAh बैटरी, नई डुअल-पाथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक और बेहतर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे समय तक AI टास्क और हैवी मल्टीटास्किंग आसानी से की जा सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये है। (डिटेल स्पेसिफिकेशंस और ऑफर्स यहां पढ़ें)

Galaxy Z Flip 8

गैलेक्सी जेड फ्लिप 8 (Galaxy Z Flip 8) को Samsung का अब तक का सबसे पतला और हल्का Flip स्मार्टफोन बताया जा रहा है। इसमें नया AI आधारित FlexWindow दिया गया है, जिससे फोन खोले बिना ही ऐप्स, पर्सनल अपडेट, Gemini AI और कई जरूरी फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोन में 50MP कैमरा, ProVisual Engine, Flex Mode, Camcorder Grip, Super Steady, FlipShot और Mirror View जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग को पहले से ज्यादा आसान बनाते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये है। (डिटेल स्पेसिफिकेशंस और ऑफर्स यहां पढ़ें)

नई Galaxy Z Series में Galaxy AI को खास तौर पर फोल्डेबल स्क्रीन के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। इसमें Now Brief, Now Nudge, Gemini Intelligence और Gemini Notebook जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं, जो नोट्स, रिकॉर्डिंग, फाइल्स और इमेज को एक जगह व्यवस्थित करके AI आधारित समरी और रिपोर्ट तैयार कर सकते हैं। यह Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9 के साथ भी बेहतर तरीके से काम करता है।

सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox, Knox Vault, Personal Data Engine और One UI 9 के नए AI Privacy फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, AI Assistant Activity Dashboard के जरिए यूजर यह भी देख सकते हैं कि AI उनकी जानकारी का किस तरह इस्तेमाल कर रहा है।

Samsung ने तीनों स्मार्टफोन 30 महीने की Zero Down Payment और No-Cost EMI ऑफर के साथ पेश किया है, जिससे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना पहले की तुलना में ज्यादा आसान हो गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here