
Honor ने मलेशिया में अपनी X-सीरीज का विस्तार करते हुए नया Honor X6e 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 7500mAh बड़ी बैटरी, 45W SuperCharge चार्जिंग, 50MP कैमरा और MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ आया है। कंपनी ने इसे सिंगल स्टोरेज वैरियंट और दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Honor X6e 4G के स्पेसिफिकेशंस
Honor X6e 4G में 6.61 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1604 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। डिस्प्ले Eye Comfort, Dynamic Dimming और 10-पॉइंट मल्टी-टच सपोर्ट के साथ आता है। इस स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Aluminosilicate Glass का उपयोग किया गया है।

परफॉरमेंस के लिए Honor X6e 4G फोन में MediaTek Helio G81 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन 4GB वर्चुअल RAM को भी सपोर्ट करता है, जिससे 8GB तक सपोर्ट मिल जाता है।
फोटोग्राफी के लिए Honor X6e 4G फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। यह कैमरा 10x डिजिटल जूम, Portrait, Beauty, Bokeh, High-Res और Video जैसे मोड्स को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा लगा है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग और 2D फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है।
Honor X6e 4G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7500mAh Li-ion Polymer बैटरी है, जो 45W Honor SuperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Honor X6e 4G स्मार्टफोन Android 16 आधारित MagicOS 10.0 पर काम करता है। इसमें Magic Capsule, Device Clone और कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।
अन्य फीचर्स के रूप में Honor X6e 4G फोन में IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस, Bluetooth 5.1, USB Type-C, 3.5mm हेडफोन जैक, OTG, डुअल-बैंड Wi-Fi, Wi-Fi Direct, Hybrid Dual-SIM और HonorSuite जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Honor X6e 4G की कीमत
Honor X6e 4G को 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत RM 699 यानी इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 16,000 रुपये रखी गई है। कलर के मामले में यह स्मार्टफोन Sunrise Gold और Midnight Black ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल इसे Honor Malaysia के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है।

Honor X6e 4G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन देख रहे हैं। मलेशिया में X6e 4G का मुकाबला Redmi, Realme, Infinix और TECNO के सस्ते 4जी फोंस से हो सकता है।
अगर आपकी पसंद बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और एंट्री लेवल 4जी फोन लेने की है और आप मलेशिया में हैं तो Honor X6e 4G अच्छा विकल्प साबित होगा। ऐसे ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









