Bharat 6G Mission को मिली नई रफ्तार, तेजी से होगा इंडिया में 6जी का विस्तार

Join Us icon

5G Services को देश में लागू करने के बाद अब भारत सरकार 6G ​की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है। दुनियाभर की कई दिग्गज टेक कंपनियां इस दिशा में आगे बढ़ रही है और अब इंडिया में भी Bharat 6G Mission को नया आयाम मिला है। इंडिया में 6जी सर्विसेज लाने के लिए संचार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले दूरसंचार विभाग ने एक नया MoU साइन किया है जो भारत 6जी मिशन को आगे बढ़ाएगा।

Bharat 6G Mission

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार विभाग का नया न्यूज़लेटर जारी किया है। इस न्यूज़लेटर में जानकारी देते हुए बताया गया है कि डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) और टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्ड ​डेवलपमेंट सोसाइटी इंडिया (TSDSI) के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन हुआ है जिसमें भारत 6जी मिशन को आगे बढ़ाने के साथ ही इंटरनेशनल टेलीकॉम स्टैंडर्डाइजेशन में भारत की भागीदारी को मजबूत करने से जुड़ी बाते कही गई है।

इंडियन गवर्नमेंट का कहना है कि भारत सरकार 6G तकनीक के विकास को लेकर लगातार कदम उठा रही है। सरकार का उद्देश्य न सिर्फ नेक्स्ट जेनरेशन की टेलीकॉम टेक्नोलॉजी को अपनाना है बल्कि साथ ही भविष्य के 6जी नेटवर्क बेस्ड ग्लोबल स्टैंडर्ड्स को भी तय करना है। DoT का मानना है कि इससे भारत 6जी इकोसिस्टम में एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर सकेगा।

भारत 6जी मिशन की ही बात करें तो यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है। DoT और TSDSI के बीच हुए समझौता ज्ञापन का लक्ष्य स्वदेशी 6G तकनीक का विकास करना, रिसर्च, पेटेंट और इनोवेशन को बढ़ावा देना है। इसके तहत भारत सरकार देशभर की बड़ी इंडस्ट्री, स्टार्टअप, रिसर्च संस्थानों और शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर ऐसा इकोसिस्टम तैयार कर रही है जिससे इंडिया ग्लोबल लेवल पर 6G Technology की डेवलेमेंट में अग्रणी भूमिका निभा सके।

Jio 6G की तैयारी

याद दिला दें कि जून महीने में आयोजित हुई रिलायंस जियो की एनुअल जनरल मीटिंग में रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने Jio 6G इंडिया लॉन्च से जुड़ी जानकारी भी दी थी। अंबानी ने बताया थी कि अगले 4 साल में यानी 2023 तक जियो की 6जी सर्विस जारी की जा सकती है। इस कड़ी में 6जी नेटवर्क शुरू करने के लिए पहले प्री-कमर्शियल पायलट ट्रायल शुरू किया जाएगा जिसके बाद इंडिया में 6जी को आम जनता के लिए पेश किया जाएगा।

भारत 6जी मिशन के अलावा दूरसंचार विभाग ने टेलीकम्युनिकेशन एक्ट, 2023 के तहत टेलीकॉम सर्विस ऑथराइजेशन पोर्टल को भी लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए नए टेलीकॉम ऑथराइजेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा और पुराने लाइसेंसों को भी नए फ्रेमवर्क में माइग्रेट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here