
Redmi और Poco अपने स्मार्टफोन लाइनअप में नए मॉडल जोड़ सकते हैं। क्योंकि कंपनी के दो आगामी स्मार्टफोन Poco C95 Pro 4G और Redmi Note 17 Pro 5G को थाईलैंड की NBTC अथॉरिटी से सर्टिफिकेशन मिल गया है। जिससे दोनों फोन के ग्लोबल लॉन्च की संभावना बढ़ गई है। खास बात यह है कि Note 17 Pro 5G के ग्लोबल मॉडल को लेकर बैटरी और कैमरा से जुड़ी अहम जानकारी भी सामने आई है। वहीं, Poco C95 Pro 4G के Redmi 17 4G का रीब्रांडेड वर्जन होने की बात कही जा रही है। आइए, आगे आपको फोंस की डिटेल्स देते हैं।
Poco C95 Pro 4G NBTC लिस्टिंग
Poco C95 Pro 4G को थाईलैंड की NBTC वेबसाइट पर 2606FPC72Y मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। यह एक 4G LTE स्मार्टफोन हो सकता है। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार Poco C95 Pro 4G को चीन या अन्य बाजारों में आने वाले Redmi 17 4G के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसके मॉडल नंबर 2606FRN72Y और 2606FRN72L बताए गए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार Poco C95 Pro 4G में 6.9 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है। स्क्रीन HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। परफॉरमेंस के लिए फोन में MediaTek Helio G91 Ultra चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है, जिसे 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए Poco C95 Pro 4G फोन में 7,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात कही गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा और 50MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है। अन्य फीचर्स के रूप में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और NFC कनेक्टिविटी मिल सकती है।
Redmi Note 17 Pro 5G NBTC
Redmi Note 17 Pro 5G के ग्लोबल वैरियंट को भी NBTC सर्टिफिकेशन मिल गया है। इसका मॉडल नंबर 2607DRA18G है। यह मॉडल चीन में आए फोन के समान फीचर्स के साथ आ सकता है, हालांकि ग्लोबल मॉडल में कुछ बदलाव किए जाने की उम्मीद है।

टिप्स्टर Kacper Skrzypek के अनुसार, चीन में Redmi Note 17 Pro में 9,000mAh बैटरी दी गई है। जबकि ग्लोबल वैरियंट में इसकी जगह 8,340mAh बैटरी मिल सकती है। ग्लोबल मॉडल में अतिरिक्त 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है।
Redmi Note 17 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
चीन के मॉडल में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस के लिए फोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट लगा है। इसमें 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, ग्लोबल मॉडल में अतिरिक्त 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने से यह अलग साबित हो सकता है।
बताते चलें कि नोट 17 लाइनअप के Redmi Note 17 को भारत में 6 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। ऐसे में उम्मीद है कि आगामी मॉडल्स भी जल्द बाजार में आ सकते हैं। यदि आप इन्हें लेना चाहते हैं तो लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं। यह मिड रेंज में बढ़िया ऑप्शन बन सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आगे के अपडेट के लिए बने रहें।








