Vivo X300T की भारत में एंट्री की तैयारी! पहली बार सामने आई लीक जानकारी

Join Us icon

Vivo भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम X-सीरीज का विस्तार कर सकता है। लेटेस्ट लीक के अनुसार, कंपनी जल्द ही Vivo X300T नाम से नया डिवाइस लॉन्च कर सकती है। इसे लेकर पहली बार जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है। जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस मिड रेंज प्राइस में चाहते हैं। आइए, आगे आपको लीक डिटेल्स बताते हैं।

भारत में लॉन्च हो सकता है Vivo X300T

टिप्स्टर Debayan Roy के अनुसार आगामी Vivo X300T भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। इस पर काम किया जा रहा है और आने वाले महीनों में इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी लॉन्च डेट या टाइमलाइन की पुष्टि नहीं हुई है। उम्मीद है फोन को कंपनी इसी साल लॉन्च हुए Vivo X200T की तरह जनवरी के आसपास पेश कर सकती है। यानी डिवाइस को नए साल 2027 में एंट्री मिल सकती है।

Vivo X300E से अलग हो सकता है नया मॉडल

लीक सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने अनुमान लगाया कि Vivo X300T, हाल ही में लॉन्च हुए Vivo X300E का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। हालांकि, Debayan Roy ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि Vivo X300E भी भारत में लॉन्च हो सकता है। इससे लगता है कि X300T और X300E दो अलग-अलग स्मार्टफोन हो सकते हैं। दोनों को भारतीय बाजार में अलग-अलग मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है।

Vivo X300E स्पेसिफिकेशंस

Vivo X300T को लेकर यह पहला लीक है, इसलिए इसके स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि, Vivo X300E और Vivo X200T के फीचर्स को देखते हुए इसके संभावित फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Vivo X300E में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। इसमें 6.59-इंच का 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 7,200mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

कैमरे की बात करें तो Vivo X300E में Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP 3x टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा और 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। चीन में इसकी शुरुआती कीमत CNY 4,799 (करीब 68,200 रुपये) रखी गई है।

Vivo X200T स्पेसिफिकेशंस

Vivo X200T की बात करें तो यह MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में 6,200mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Vivo X200T में Zeiss-ब्रांडेड 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम भी मिलता है। भारत में इसे 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

अगर Vivo X300T भारत में लॉन्च होता है, तो इसका मुकाबला iQOO, OnePlus और Xiaomi के मोबाइल्स से हो सकता है। हालांकि, इसके बारे में और जानकारियां मिलने के बाद ही हम सही सुझाव दे पाएंगे। आगे के अपडेट के लिए आप 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here