
Vivo अपनी X500 स्मार्टफोन सीरीज पर काम कर रहा है। इसमें आने वाले Vivo X500 Pro Max को लेकर नई डिटेल्स सामने आई है। दरअसल इसे चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। यह डिवाइस मॉडल नंबर V2602DA के साथ स्पॉट हुआ है। इसलिए उम्मीद है कि X500 Pro Max को चीन में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे लिस्टिंग और अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Vivo X500 Pro Max 3C सर्टिफिकेशन
Vivo X500 Pro Max के चाइना वैरियंट को 3C सर्टिफिकेशन मिला है। लिस्टिंग में मॉडल नंबर V2602DA दिया गया है और इससे फोन के कुछ अहम फीचर्स भी सामने आए हैं। सर्टिफिकेशन के मुताबिक डिवाइस में n79 बैंड का सपोर्ट होगा। इसके अलावा फोन में BeiDou सैटेलाइट कम्युनिकेशन और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है।

Vivo X500 Pro Max स्पेसिफिकेशंस संभावित
अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी Vivo X500 Pro Max में 6.85-इंच का OLED 2K LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले की LTPO टेक्नोलॉजी की वजह से यह जरूरत के अनुसार रिफ्रेश रेट को एडजस्ट कर सकता है, जिससे स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस के साथ पावर एफिशिएंसी भी बेहतर मिल सकती है।
Vivo X500 Pro Max फोन में परफॉरमेंस के लिए MediaTek का 2nm Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिए जाने की बात कही जा रही है। अगर ये जानकारी सही साबित होती है, तो डिवाइस कंपनी के सबसे पावरफुल फ्लैगशिप में शामिल हो सकता है।
Vivo X500 Pro Max में कंपनी बड़ी बैटरी दे सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 8,000mAh की बैटरी मिल सकती है। फोन 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। इसमें 40W या 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
Vivo X500 Pro Max के कैमरा सेटअप को लेकर भी कई बड़े दावे सामने आ चुके हैं। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP Sony LYT-838 प्राइमरी कैमरा शामिल हो सकता है। जिसमें 1/1.28-इंच का बड़ा सेंसर और LOFIC टेक्नोलॉजी मिलने की बात कही जा रही है।
ऊपर बताई गई डिटेल्स के साथ Vivo X500 Pro Max फोन में 50MP का Sony IMX8 सीरीज अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। यहीं नही 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर भी मिल सकता है। जिसमें 1/1.4-इंच सेंसर और 85mm फोकल लेंथ मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया जा सकता है। जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट तकनीक दी जा सकती है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo X500 Pro Max में OriginOS 7 के साथ लेटेस्ट Android सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सिक्योरिटी के लिए फोन में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। डिवाइस को IP68/IP69 रेटिंग के साथ पेश किए जाने की बात सामने आई है। जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
सितंबर में हो सकता है लॉन्च
Vivo X500 Pro Max के चीन और ग्लोबल दोनों बाजारों में आने की उम्मीद है। हालांकि अभी कुछ कंफर्म नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि डिवाइस सितंबर में लॉन्च हो सकता है। यह प्रीमियम रेंज में तगड़ा ऑप्शन बन सकता है। इसका मुकाबला Samsung, OnePlus और Oppo के आगामी फ्लैगशिप फोंस से हो सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।






