iQOO 16 में मिल सकता है 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप, लीक में सामने आई अहम जानकारी

Join Us icon

iQOO अपनी अगली फ्लैगशिप नंबर स्मार्टफोन सीरीज पर काम कर रहा है इससे जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच टिप्स्टर Digital Chat Station ने नए Weibo पोस्ट में iQOO 16 के कैमरा सेटअप से जुड़ी अहम जानकारी दी है। लीक के अनुसार कंपनी इस बार फोन में कैमरा फीचर्स पहले से दमदार मिल सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

iQOO 16 कैमरा लीक

लीक के अनुसार, आगामी iQOO 16 को फिलहाल तीन 50 मेगापिक्सल रियर कैमरों के साथ टेस्ट किया जा रहा है। यानी फोन के प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे में 50MP सेंसर मिलने की उम्मीद है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो iQOO 16 के कैमरा सेटअप को पिछले मॉडल्स की तुलना में बड़ा अपग्रेड माना जा सकता है।

फोन का प्राइमरी कैमरा 1/1.3-इंच सेंसर के साथ आ सकता है। जिसे f/1.68 अपर्चर वाले लेंस के साथ जोड़े जाने की बात कही गई है। यह कैमरा सेटअप का सबसे बड़ा और ज्यादा लाइट कैप्चर करने वाला सेंसर हो सकता है। इससे कम रोशनी में फोटोग्राफी और डिटेल्स बेहतर मिलने की उम्मीद है। इससे पहले भी टिप्स्टर ने दावा किया था कि प्राइमरी कैमरे में OmniVision OV50Q सेंसर का उपयोग किया जा सकता है।

iqoo-16-50mp-camera-specs-leak

प्राइमरी सेंसर के अलावा iQOO 16 में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है। इसमें f/2.0 अपर्चर मिलने की बात सामने आई है। इसके साथ फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल हो सकता है। लीक के अनुसार पेरिस्कोप कैमरे में 1/1.95-इंच का 50MP सेंसर और f/2.65 अपर्चर दिया जा सकता है। टिप्स्टर का कहना है कि कैमरों का लेंस अरेंजमेंट इनवर्टेड डिजाइन को फॉलो कर सकता है। हालांकि पेरिस्कोप कैमरे की सटीक जूम क्षमता और मैक्रो फोटोग्राफी से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

iQOO 16 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

अब तक आए लीक्स के अनुसार iQOO 16 में 6.85 इंच का Samsung-made फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। हाई रिफ्रेश रेट खासतौर पर गेमिंग के दौरान स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस दे सकता है।

अपकमिंग iQOO 16 फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ फोन में एक डेडिकेटेड डिस्प्ले चिप दिए जाने की भी बात कही गई है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। ऑडियो के लिए 1115-सीरीज के सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स और बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए 0916-सीरीज X-axis लीनियर मोटर मिलने की उम्मीद है।

iQOO 16 फोन में AR coating दिए जाने की भी बात भी सामने आई है। इसके साथ ही डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है। जिससे पानी और धूल से सुरक्षा मिलेगी। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए USB 3.2 सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

iQOO 16 में कंपनी बड़ी बैटरी प्रदान कर सकती है। लीक के मुताबिक फोन में 8,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। यही नहीं वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है

कब लॉन्च हो सकता है iQOO 16

iQOO 16 के चीन में सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। यदि कैमरा से जुड़ा यह लीक सही साबित होता है, तो आगामी आईक्यू फोन केवल परफॉरमेंस ही नहीं, बल्कि कैमरा हार्डवेयर के मामले में भी बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो 91मोबाइल्स पर इसके लेटेस्ट अपडेट पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here