Redmi Note 17 Series की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म, Pro Max में मिलेगी 10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग

Join Us icon

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Redmi Note 17 Series को ग्लोबल मार्केट में 27 अगस्त 2026 को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi Global वेबसाइट पर सीरीज के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। जहां फोन के प्रमुख  फीचर्स की जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि Redmi Note 17 Pro Max 5G भी ग्लोबल लाइनअप का हिस्सा होगा। कंपनी ने इस मॉडल को 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 100W HyperCharge के साथ टीज किया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi Note 17 Series ग्लोबल लॉन्च डेट

Xiaomi ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए Redmi Note 17 Series की ग्लोबल लॉन्च डेट का ऐलान किया है। इसके साथ ही Xiaomi Global वेबसाइट पर सीरीज का माइक्रोसाइट भी लाइव है। यह सीरीज 27 अगस्त को आ रही है। बता दें कि पिछले कुछ समय से Redmi Note 17 Series के ग्लोबल मॉडल्स के फीचर्स को लेकर लीक्स सामने आ रहे थे। वहीं, अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कई प्रमुख फीचर्स की पुष्टि कर दी है।

Redmi Note 17 Pro Max में मिलेगी 10,000mAh की बैटरी

Redmi Note 17 Pro Max 5G की बड़ी खासियत बैटरी है। Xiaomi के अनुसार इस फोन में 10,000mAh की बैटरी दी जाएगी। जो 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी ने यह भी शेयर किया है कि फोन के बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं होगा।

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro Max 5G से क्लिक किए गए कैमरा सैंपल इमेज भी शेयर किए हैं। कैमरा सैंपल में 26mm फोकल लेंथ, f/1.5 अपर्चर, 1/60-सेकंड शटर स्पीड और ISO 125 की जानकारी दी गई है। हालांकि कैमरा सेंसर की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

Redmi Note 17 सीरीज स्पेसिफिकेशंस

कंपनी के मुताबिक Redmi Note 17 Series फोन में 3 मीटर तक सर्टिफाइड ड्रॉप रेजिस्टेंस मिलेगा। यह टेस्ट SGS द्वारा प्रमाणित है। इसके साथ सीरीज को IP66, IP68, IP69 और IP69K डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के साथ लाया जाएगा।

डिस्प्ले की बात करें तो Redmi Note 17 Series में 6.83 इंच का CrystalRes AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। यह स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगी। कंपनी ने फिलहाल साइट पर इससे जुड़े कई अन्य डिस्प्ले फीचर्स की पूरी जानकारी नहीं दी है।

परफॉरमेंस के लिए सीरीज में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिलने की जानकारी सामने आई है। मेमोरी की बात करें तो फोन में 12GB तक फिजिकल RAM और मेमोरी एक्सटेंशन के जरिए कुल 24GB तक RAM का सपोर्ट मिलेगा। सॉफ्टवेयर को लेकर भी ब्रांड ने बड़ा दावा कर रही है। कंपनी का कहना है कि फोन 72 महीने तक नए जैसा सॉफ्टवेयर अनुभव दे सकता है।

आखिर में बताते चलें कि Redmi Note 17 Series की ग्लोबल लॉन्च डेट 27 अगस्त 2026 तय की गई है। इसमें Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च होंगे। इस लाइनअप में सबसे खास Note 17 Pro Max 5G होने वाला है क्योंकि क्योंकि इसमें 10,000mAh बैटरी, 100W HyperCharge और दमदार फीचर्स फीचर्स मिलेंगे। यदि आप इन फोंस को लेना चाहते हैं तो हम लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here