
टेक ब्रांड ऑनर ने अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Honor Turbo 5G पेश किया है। यह मोबाइल कंपनी ने रशियन मार्केट में पेश किया गया है जो बड़ी 8560mAh battery, AMOLED स्क्रीन, 24GB RAM (8GB+16GB), 256GB Storage और Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर की ताकत से लैस है। इस बड़ी बैटरी वाले 5जी फोन की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Honor Turbo 5G स्पेसिफिकेशन्स
ऑनर टर्बो 5जी फोन को 1200 x 2640 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.79-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लाया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली AMOLED डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। Honor Turbo 5G अल्ट्रा थिन बेजल्स वाला फोन है जिसमें डिस्प्ले के चारों ओर केवल 1.3mm bezels दिए गए हैं।

Honor Turbo 5G फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो MagicOS 10 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल RAM Turbo फीचर से लैस है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 16जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM की ताकत (8जीबी+16जीबी) देता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल Adreno A810 जीपीयू दिया गया है।
ऑनर टर्बो 5जी बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। पावर बैकअप के लिए इस नए ऑनर फोन को तगड़ी 8560mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर उताया गया है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह मोबाइल नॉर्मल यूज में लगातार 3 दिन तक काम कर सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W Honor SuperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Honor Turbo 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऑनर टर्बो 5जी स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। यह एआई वाला फोन है जिसके चलते फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में भी मदद मिलती है।
ऑनर टर्बो 5जी फोन को IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया है। यह मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही चिकने और गर्म लिक्विड से भी सुरक्षित रखती है। ब्रांड का दावा है कि यह ऑनर 5जी फोन अगर 2.5मीटर की हाइट से गिर भी जाएगा, तो भी टूटेगा नहीं। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi , Bluetooth 5.2, NFC और OTG जैसे विकल्प भी दिए गए हैं।

Honor Turbo 5G प्राइस
ऑनर टर्बो 5जी फोन को ग्लोबल मार्केट में सिंगल वेरिएंट में ही पेश किया गया है जिसमें 8GB RAM के साथ 256GB Storage दी गई है। इंडियन करंसी अनुसार इस मोबाइल का प्राइस 43,750 रुपये के करीब है। ग्लोबल मार्केट में यह 5जी स्मार्टफोन black, green और orange कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।









