
सैमसंग ने आज ग्लोबल मंच पर अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A18 4G पेश किया है। यह मोबाइल यूरोपीय बाजार में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में इंडिया सहित अन्य मार्केट्स में भी उपलब्ध कराया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी ए18 4जी एक लो बजट स्मार्टफोन है जिसमें 5000mAh battery, 50MP Camera और AMOLED स्क्रीन दी गई है। इस नए सैमसंग फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy A18 4G प्राइस
सैमसंग गैलेक्सी ए18 4जी फोन को ग्लोबल मार्केट में 4GB RAM पर लॉन्च किया गया है जो 128GB स्टोरेज और 256GB मेमोरी पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। नार्वे में इस मोबाइल के 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को NOK 3290 में लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 33 हजार रुपये के करीब है। वहीं 4जीबी रैम + 256जीबी मेमोरी वाले फोन को NOK 5190 यानी तकरीबन 53 हजार रुपये में लाया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह सैमसंग फोन Grey, Light Blue और Black कलर में बिकेगा।

Samsung Galaxy A18 4G स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी ए18 4जी फोन ग्लोबल मार्केट में 2340 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह इनफिनिटी यू स्क्रीन है जिसे Super AMOLED पैनल पर बनाया गया है। इस सैमसंग फोन में यूजर्स को 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। फोन की कीमत देखते हुए लोगों को निराशा हो सकती है कि कम से कम 120Hz रिफ्रेश दी जाती तो ज्यादा बेहतर होता।
Samsung Galaxy A18 4G को एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च किया गया है जो One UI 9.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में सैमसंग का ही Exynos 1610 चिपसेट लगाया गया है। यह 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि गैलेक्सी ए18 इस चिपसेट पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन बना है।

फोटोग्राफी के लिए यह नया सैमसंग स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy A18 4G स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
स्क्रीन रिफ्रेश रेट की ही तरह Samsung Galaxy A18 4G की बैटरी से भी लोगों को निराशा हो सकती है। एक ओर जहां 10000mAh बैटरी वाले फोन मिड रेंज में आने लगे हैं। वहीं सैमसंग ने इस नए स्मार्टफोन को 5000mAh बैटरी पर लॉन्च किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा गया है।

सैमसंग के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह गैलेक्सी ए18 4जी फोन में भी यूजर्स को 6 जेनरेश्न की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। यह फोन Galaxy AI से लैस है जिसमें Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं फोन को प्राप्त IP64 रेटिंग इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है।












