Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट और 16GB रैम के साथ Honor Magic 9 Pro Max Geekbench पर लिस्ट

Join Us icon

Honor Magic 9 सीरीज को लेकर लगातार नई जानकारी सामने आ रही है। इसी बीच लाइनअप का सबसे प्रीमियम मॉडल Honor Magic 9 Pro Max Geekbench डेटाबेस में नजर आया है। लिस्टिंग में फोन के मॉडल नंबर, चिपसेट, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी सामने आई है। वहीं, फोन के कैमरा सेटअप को लेकर भी कई डिटेल्स पहले से सामने आ चुकी हैं। आइए, आगे आपको डिवाइस के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Honor Magic 9 Pro Max गीकबेंच लिस्टिंग

Geekbench डेटाबेस में Honor Magic 9 Pro Max को मॉडल नंबर WKL-AN20 के साथ देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट मिल सकता है। हालांकि, Geekbench में इस चिपसेट का कौन सा स्पेसिफिक वैरियंट इस्तेमाल किया गया है इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

जिस प्रोटोटाइप डिवाइस पर बेंचमार्क टेस्ट किया गया है। उसमें 16GB रैम सामने आई है। फोन Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ देखा गया है। ऐसे में संभावना है कि Honor Magic 9 Pro Max को Android 17 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, लॉन्च के समय दूसरे रैम ऑप्शंस भी पेश किए जा सकते हैं।

यह Geekbench लिस्टिंग एक प्रोटोटाइप डिवाइस की है। ऐसे में फोन के फाइनल हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में बदलाव संभव है। यदि टेस्ट के सिंगल कोर स्कोर की बात करे तो यह 3448 और मल्टी कोर स्कोर 9353 हैं।

28 सितंबर को लॉन्च होगी Honor Magic 9 सीरीज

Honor ने कंफर्म किया है कि Honor Magic 9 सीरीज 28 सितंबर को आधिकारिक तौर पर पेश की जाएगी। सीरीज में Magic 9 Pro Max सबसे प्रीमियम मॉडल होगा। कंपनी इस फोन के कैमरा सेटअप के लिए ARRI के साथ को-ब्रांडेड सेटअप पेश करने वाला है।

Honor Magic 9 Pro Max के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 200MP मेन कैमरा दिए जाने की जानकारी है। इसमें 1/1.28-इंच टाइप सेंसर का उपयोग किए जाने की बात सामने आई है। फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है, जिसमें 1/1.4-इंच टाइप सेंसर हो सकता है। इसके साथ एक अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया जाएगा।

फ्रंट में Honor की 3D फेस अनलॉक टेक्नोलॉजी मिलने की बात कही जा रही है। इसके अलावा, फोन में स्क्वायर शेप वाला सेल्फी कैमरा सेंसर दिए जाने की भी उम्मीद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Honor Magic 9 Pro Max कंपनी के नए MagicOS 11 के साथ आ सकता है। हालांकि, इसके AI और अन्य नए फीचर्स की पूरी जानकारी लॉन्च के दौरान सामने आने की उम्मीद है।

Honor Magic 9 Pro Max में फ्लैगशिप चिपसेट, 16GB रैम, 200MP मेन कैमरा और 200MP पेरिस्कोप कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। यदि आप चीन में हैं तो इसका वेट कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here