
टेक ब्रांड ऑनर ने ग्लोबल मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन Honor 600 Elite 5G पेश किया है। ऑनर 600 सीरीज में जोड़ा गया है मोबाइल बड़ी 8100mAh battery के साथ आया है जिसमें 8GB RAM और Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। वचुर्अल रैम के साथ ही नया 5जी फोन 24GB RAM की ताकत (8जीबी+16जीबी) के साथ परफॉर्म कर सकता है जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Honor 600 Elite 5G डिटेल्स
सबसे पहले बैटरी की ही बात करें तो पावर बैकअप के लिए इस ऑनर 5जी फोन को तगड़ी 8100mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी ने इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W SuperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। ब्रांड के मुताबिक यह नया 5जी फोन -30 डिग्री से लेकर 50 डिग्री तक के तापमान में बैटरी और चार्जिंग को कंट्रोल कर सकता है।

Honor 600 Elite 5G फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो MagicOS 10.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
जैसा कि हमने पहले ही बताया है मोबाइल Honor RAM Turbo टेक्नोलॉजी से लैस है। यह तकनीक स्मार्टफोन की 8जीबी फिजिकल रैम में 16जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24जीबी रैम की ताकत दे सकती है। ग्लोबल वेबसाइट पर यह फोन 256GB storage के सिंगल वेरिएंट में ही लिस्ट हुआ है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.1 और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो Honor 600 Elite 5G फोन में 1592 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.87-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। पंच-होल स्टाइल वाली यह डिस्प्ले TFT LCD पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1020nits हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। ग्लोबल मार्केट में इस नए 5जी फोन को Desert Gold, Velvet Black और Meteor Silver कलर में बेचा जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए ऑनर 600 एलिट 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.75 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor 600 Elite 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। ग्राहकों को इस 5जी फोन के कैमरा में एआई फीचर्स भी मिलेंगे।

ऑनर ने अपने नए 5जी फोन को SGS सर्टिफाइड ड्रॉप रेजिस्टेंस बॉडी पर पेश किया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। ऑनर के मुताबिक यह मोबाइल 85 डिग्री तक के गर्म पानी में गिरने पर भी खराब नहीं होगा। वहीं तकरीबन 2.5 मीटर की हाइट से फोन गिर भी जाए, तो भी टूटेगा नहीं। अभी इस नए 5जी फोन का प्राइस अनाउंस नहीं हुआ है। कीमत सामने आते ही इस मोबाइल न्यूज को अपडेट कर दिया जाएगा।









